फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की तारीफ में बांधे पुल, कहा- हम दोनों में बहुत समानताएं हैं

Mon, 01 May 2023 06:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 May 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals why she looks up to Angelina Jolie says I think her choices have been so interesting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान काफी संघर्ष का सामना किया है। आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दरअसल, अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया की क्यों वह हमेशा एंजेलिना जोली की तारीफ करती हैं।

Priyanka Chopra reveals why she looks up to Angelina Jolie says I think her choices have been so interesting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि आखिर क्यों वह एंजेलिना जोली को पसंद करती हैं। प्रियंका ने खुलासा किया कि जब वह एंजेलिना जोली के जीवन और करियर ऑप्शन्स की सराहना करती है, तो उन्हें उनके बीच कुछ समानताएं भी मिलती हैं। दोनों अभिनेत्रियां अपने अभिनय के कारण लोगों के नजरों में बड़ी हुई हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में की थी।

The Kerala Story: शशि थरूर ने द केरल स्टोरी पर दिया चैलेंज, कहा- धर्म परिवर्तन की बात साबित करो 1 करोड़ जीतो

Priyanka Chopra reveals why she looks up to Angelina Jolie says I think her choices have been so interesting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

गौरतलब है कि ट्विटर पर एक फैन ने ‘सिटाडेल’ के प्रचार के दौरान अभिनेत्री का यह वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एंजेलिना की तारीफ करते नहीं थक रही थीं। फैन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा उन सभी चीजों के बारे में बात कर रही हैं, जो वह एंजेलिना जोली की के अंदर करती हैं। एक रानी को दूसरी रानी का समर्थन करते हुए देखना हमेशा अद्भुत होता है।’

Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals why she looks up to Angelina Jolie says I think her choices have been so interesting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने कहा, ‘एंजेलिना जोली उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें मैं सच में पसंद करती हूं। मुझे लगता है कि उनकी पसंद बहुत दिलचस्प रही है। वह भी अपने काम को लेकर आगे बढ़ी हैं और दर्शकों के सामने ही बड़ी हुई हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मैंने भी जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब मैं 17 साल की थी। उनके काम में उनकी पसंद, उनके जीवन में, उनके परिवार में, वे सभी मुझे बहुत सराहनीय लगते हैं।’ 

Anushka Sharma: सामंथा ने स्पेशल अंदाज में अनुष्का को किया बर्थडे विश, कहा- आप जैसी अच्छाई कम लोग बिखेरते हैं

विज्ञापन
Priyanka Chopra reveals why she looks up to Angelina Jolie says I think her choices have been so interesting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में द रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब वह अगली बार 'लव अगेन' और 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed