Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra said that she finds her daughter Malti Marie as her Fashion muse says I love to dressed up her
{"_id":"65f53408905a53be4c0c52cb","slug":"priyanka-chopra-said-that-she-finds-her-daughter-malti-marie-as-her-fashion-muse-says-i-love-to-dressed-up-her-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती को बताया अपना 'फैशन म्यूज', बोलीं- उनकी ड्रेसिंग का रखती हूं खास ख्याल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती को बताया अपना 'फैशन म्यूज', बोलीं- उनकी ड्रेसिंग का रखती हूं खास ख्याल
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में, अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंचीं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक लक्जरी ब्रांड कार्यक्रम में धूम मचाई और शाम को वह अंबानी परिवार द्वारा आयोजित होली पार्टी में भी शामिल हुईं। पार्टी में प्रियंका ने अपने अंदर की 'देसी गर्ल' को दिखाया और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। अब प्रियंका अपनी बेटी के साथ स्वैग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी को तैयार करना काफी पसंद है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी मालती मैरी के बारे में खुलकर बात की। जब अभिनेत्री से उनके फैशन म्यूज के बारे में पूछा गया, तो प्रियंका ने कहा, “इस समय मेरा फैशन म्यूज मेरी बेटी है, मुझे उन्हें तैयार करना बहुत पसंद है। मैं सचमुच हर सुबह उनके लिए एक ड्रेस डिसाइड करती हूं, जैसे कि यह ड्रेस मैं उन्हें दिन में पहनाऊंगी और यह ड्रेस वह रात में पहनेंगी। मैं अपने कपड़े और तैयार होना पहनना भूल जाती हूं।”
प्रियंका अंबानी की पार्टी में शानदार साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका को माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने का को साथ पोज देते हुए भी देखा जा रहा है। माधुरी और प्रियंका एक-दूसरे से गले मिले और तीनों ने बातचीत भी की। प्रियंका को आयुष्मान खुराना के साथ पोज देते हुए भी देखा गया था।
प्रियंका ने राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी के साथ मंच साझा किया। उन्होंने लग्जरी ब्रांड की जमकर तारीफ की और फिर माइक राधिका को सौंप दिया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी परिणीति और उनके दोस्त
- फोटो : Instagram
अभिनेता आखिरी बार मई 2023 में परिणीति के सगाई समारोह के दौरान भारत आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार रिचर्ड मैडेन के साथ शो सिटाडेल में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।