फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project k: 'प्रोजेक्ट के’ से दीपिका के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ पोस्टर

Thu, 05 Jan 2023 09:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jan 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Project k Deepika Padukone first look release with south actor Prabhas see the Pathaan fame actress poster
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका के बर्थडे के मौके पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से मेकर्स ने दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी किया है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर में अभिनेत्री फाइटर के लुक में नजर आ रही हैं। फैंस दीपिका के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Project k Deepika Padukone first look release with south actor Prabhas see the Pathaan fame actress poster
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : social media

‘प्रोजेक्ट के’ के मेकर्स ने दीपिका के बर्थडे पर उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया है। बता दें ये पोस्टर काफी आकर्षक है। पोस्टर में सिर्फ दीपिका की शेडो नजर आ रही है। उनका चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है। पोस्टर के ऊपर लिखा है, 'अंधेरे में उम्मीद की एक रोशनी।' अभिनेत्री दीपिका अपने इस पोस्टर में एक पत्थर पर खड़ी नजर आ रही हैं।
 

Here's wishing our @deepikapadukone a very Happy Birthday.#ProjectK #HBDDeepikaPadukone pic.twitter.com/XfCbKapf25

— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) January 5, 2023

Project k Deepika Padukone first look release with south actor Prabhas see the Pathaan fame actress poster
दीपिका और प्रभास - फोटो : social media
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। दीपिका के जन्मदिन पर सुपरस्टार प्रभास ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। फिल्म स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर ये पोस्टर शेयर कर लिखा, 'सुपर गॉर्जियस और टैलेंटेड दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की खास बधाई। ये साल आपके लिए सफलता से भरा रहे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Project k Deepika Padukone first look release with south actor Prabhas see the Pathaan fame actress poster
दीपिका और प्रभास - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद दीपिका प्रभास स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट के बाद एक्ट्रेस ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिलहाल दीपिका अपना 37वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से अपने पति रणवीर सिंह संग मना रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed