{"_id":"6649bd9cec35717eae00232e","slug":"project-ramayana-may-get-a-name-change-by-prime-focus-madhu-mantena-allu-aravind-legal-issue-2024-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayan Name Change: कानूनी विवाद के बाद बदलेगा रणबीर की फिल्म का नाम, ‘केरल स्टोरी’ की इस अभिनेत्री की एंट्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayan Name Change: कानूनी विवाद के बाद बदलेगा रणबीर की फिल्म का नाम, ‘केरल स्टोरी’ की इस अभिनेत्री की एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
सार
निर्माता मधु मंटेना ने नितेश तिवारी के साथ मिलकर फिल्म ‘रामायण’ पर साल 2019 में काम शुरू किया था। तब ये फिल्म तीन हिस्सों में बननी थी, पार्ट वन का काम तभी शुरू हो गया था लेकिन फिल्म के लिए निवेशक न मिलने के चलते ये फिल्म अब तक आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है।
अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी की ‘प्रोजेक्ट रामायण’ नाम से शुरू हुई कोशिशों पर बन रही फिल्म ‘रामायण’ का अब नाम बदल सकता है। फिल्म का सारा कारोबार इन दिनों प्राइम फोकस और उनके साथ फिल्म से निर्माता के तौर पर जुडे अभिनेता यश संभाल रहे हैं। फिल्म से इसके शुरुआती निर्माता मधु मंटेना और अल्लू अरविंद हाथ खींच चुके हैं। फिल्म की शूटिंग बंद है और इसके नए निर्माता फिल्म के लिए देश-विदेश में नए निवेशक तलाश रहे हैं।
रणबीर कपूर (रामायण)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता मधु मंटेना ने नितेश तिवारी के साथ मिलकर फिल्म ‘रामायण’ पर साल 2019 में काम शुरू किया था। तब ये फिल्म तीन हिस्सों में बननी थी, पार्ट वन का काम तभी शुरू हो गया था लेकिन फिल्म के लिए निवेशक न मिलने के चलते ये फिल्म अब तक आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है। फिल्म के लुक टेस्ट के लिए खींची गई तस्वीरों और वीडियो को फिल्म की शूटिंग शुरू होने के नाम पर खूब प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन इस फिल्म के लिए अब तक किसी बड़े स्टूडियो या विदेशी निवेशक ने रुचि नहीं दिखाई है।
नमित मल्होत्रा और यश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘रामायण’ का बजट 100 मिलियन यानी 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। फिल्म को रिलीज करने के लिए प्राइम फोकस ने कुछ विदेशी कंपनियों से भी बात की है लेकिन फिल्म का अपनी मूल भाषा में चलना उतना ही ज्यादा जरूरी है जितना कि इसकी रकम निकालने के लिए इसका विदेश में चलना। फिल्म के लिए निवेशक न मिलने के चलते ही अब तक इसके कलाकारों और तकनीशियनों के नामों की आधिकारिक घोषणा तक नहीं हो पाई है। बताते हैं कि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म में निर्माता के तौर पर भागीदारी करने का प्रस्ताव रणबीर कपूर को भी दिया है, लेकिन रणबीर इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं हुए हैं। फिल्म में पहले रावण की भूमिका के लिए जिन कन्नड़ अभिनेता यश से बात की गई, वह अब फिल्म के सह निर्माता तो बन चुके हैं, लेकिन फिल्म में रावण की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने असमर्थता जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में शुरुआती रकम (सीड मनी) लगाने वाले निर्माता मधु मंटेना इस फिल्म से अपना पल्ला झाड़ चुके हैं। प्राइम फोकस को वह अपने साथ इस शर्त पर लेकर आए थे कि वे उनका दिया काम (असाइनमेंट) पूरा करेंगे और अपना हिस्सा फिल्म में लेंगे। लेकिन, मधु मंटेना अलग हुए और प्राइम फोकस ने फिल्म को लेकर बाजार में काम शुरू कर दिया। फिल्म ‘रामायण’ की लागत सीधे सीधे 100 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ डॉलर बताई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनिया बलानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कथित रूप से रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ बन रही फिल्म ‘रामायण’ से लारा दत्ता और अरुण गोविल के लुक टेस्ट के वीडियो और तस्वीरें भी लीक करवाए जा चुके हैं। सनी देओल ने साफ कहा है कि उन्होंने ये फिल्म अब तक साइन नहीं की है। इस बीच फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनिया बलानी के भी नितेश तिवारी के फिल्म में काम करने के लिए हामी भरने की चर्चा शुरू हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।