सब्सक्राइब करें

Pulkit Samrat: ‘फुकरे’ अभिनेता का इस हसीना पर आया दिल, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 29 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

Pulkit Samrat Birthday Special: आज अभिनेता पुलकित सम्राट का जन्मदिन है। इस मौके पर हम जानेंगे कि अभिनेता की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई। साथ ही हम उनके बचपन से जुड़े उस दिलचस्प किस्से को भी जानेंगे, जब गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने पर उनकी पिटाई हुई थी।

विज्ञापन
Pulkit Samrat Birthday Special know how pulkit and kriti kharbanda met childhood love story of actor
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुलकित ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक से की थी और फिर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। 29 दिसम्बर 1983 को पुलकित का जन्म दिल्ली में हुआ। अभिनेता बनने की चाह उन्हें दिल्ली से मुंबई ले आई। मुंबई आकर उन्होंने अभिनय सीखा और अपने पैशन को फॉलो करने लगे। बॉलीवुड की गलियां अभिनय और फिल्मों के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी जानी जाती हैं। यहां रिश्ते कब बने और कब बिगड़ गए  इसका पता नहीं चलता। इस गली में ना जाने कितनी प्रेम कहानियां शुरू होती हैं  और दम तोड़ देती हैं। हालांकि कुछ सफल भी होती हैं, लेकिन उनकी संख्या कम है। चलिए आज आज पुलकित के जन्मदिन पर उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे कि किस तरह वह अभिनेत्री कृति खरबंदा के प्यार में पड़े।


 
Trending Videos
Pulkit Samrat Birthday Special know how pulkit and kriti kharbanda met childhood love story of actor
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे शुरू हुई कृति और पुलकित की लव स्टोरी
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की प्रेम कहानी की शुरुआत एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। साल 2019 में दोनों फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर एक दूसरे से मिले। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पुलकित और कृति ने जनवरी 2024 में सगाई की और अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। अंत में दोनों ने 15 मार्च 2014 को शादी कर ली। यह कपल ‘पागलपंती’ फिल्म के अलावा ‘तैश’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी फिल्म में भी काम कर चुका है।
Sikandar Teaser: सलमान और साजिद की जोड़ी ने फिर ढाया कहर, ‘सिकंदर’ के टीजर में एक तीर से किए दो शिकार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulkit Samrat Birthday Special know how pulkit and kriti kharbanda met childhood love story of actor
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
साल भर ही टिकी पहली शादी
कृति से शादी करने के पहले पुलकित की शादी जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब पुलकित फिल्म स्टार नहीं बल्कि छोटे पर्दे में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात श्वेता से हुई, दोनों प्यार में पड़ गए और शादी कर ली। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के महज 13 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की पिक्चर के लिए बनेगा नया स्टूडियो, निर्देशक त्रिविक्रम संग फिल्म पर दिलचस्प खुलासा
 
Pulkit Samrat Birthday Special know how pulkit and kriti kharbanda met childhood love story of actor
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्लफ्रेंड को दिया गिफ्ट तो हुई पिटाई
जब बात लव स्टोरी की हो रही है तो पुलकित की उस दौर की भी बात कर लेते हैं, जब वह स्कूल में हुआ करते थे। पुलकित ने अपना यह किस्सा खुद शेयर किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे, तब उन्हें प्रपोजल मिला करते थे। उनके सीनियर्स भी उन्हें प्रपोज करने आते थे। उन्होंने बताया कि जब वह सातवीं क्लास में थे तब उनकी गर्लफ्रेंड थी। वह अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाकर उसे गिफ्ट दिया करते थे। अभिनेता ने बताया कि एक दिन वह दुकानदार उनके घर पहुंच गया जहां से वह उधार लिया करते थे और उनकी मां के सामने सारी पोल पट्टी खोल दी। पुलकित ने बताया कि उस दिन जब वह घर पहुंचे तो उनकी मम्मी ने चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Pulkit Samrat Birthday Special know how pulkit and kriti kharbanda met childhood love story of actor
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट के काम की बात करें तो वह बिट्टू बॉस, ‘फुकरे’, ‘जय हो’, ‘ओ तेरी’, ‘डॉली की डोली’, ‘बंगिस्तान’, ‘फुकरे 3’, ‘सनम रे’, ‘जूनूनियत’, ‘वीरे की वेडिंग’, ‘पागलपंती’, ‘फोन बूथ’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed