फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fukrey 3: वरुण-पुलकित की फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, दर्शकों का मनोरंजन करने इस दिन आएगी फिल्म

Tue, 24 Jan 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jan 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Pulkit Samrat Richa Chadha Varun Pankaj Tripathi starrer Fukrey 3 will release on 17 september 2023
'फुकरे 3' - फोटो : social media

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर छा जाती है। इसी लिस्ट में फुकरे आती है। इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं और दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। कई महीने पहले इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें सामने आई थीं। अब इस फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हैं। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान किया है। आइए बताते हैं ‘फुकरे 3’ कब रिलीज होगी।

Pulkit Samrat Richa Chadha Varun Pankaj Tripathi starrer Fukrey 3 will release on 17 september 2023
'फुकरे 3' - फोटो : social media

हाल ही में, ‘फुकरे’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3  सिनेमाघरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर रिलीज होने वाली है। ‘फुकरे 3’ थिएटर्स में सात सितंबर 2023 को दस्तक देगी। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ-साथ मनजोत सिंह नजर आए।
 

Iss baar hoga chamatkaar, straight from Jamnapaar! #Fukrey3 arriving in cinemas on 7th September, 2023.@PulkitSamrat @varunsharma90 @OyeManjot @TripathiiPankaj @RichaChadha @MrigLamba @ritesh_sid @FarOutAkhtar @vipulhappy #AmalenduChaudhdary @AAFilmsIndia @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/2G7zzogJGY

— Excel Entertainment (@excelmovies) January 24, 2023

 

Pulkit Samrat Richa Chadha Varun Pankaj Tripathi starrer Fukrey 3 will release on 17 september 2023
'फुकरे 3' - फोटो : social media

बता दें कि 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की धमाकेदार जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। मनजोत सिंह और वरुण शर्मा की फिल्म फुकरे के पहले दो पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि फिल्म का तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगा।

Bholaa Teaser 2: ‘पठान’ की बंपर एडवांस बुकिंग से अजय देवगन खुश, ‘RRR’ को दी ऑस्कर के नामांकन की शुभकामना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulkit Samrat Richa Chadha Varun Pankaj Tripathi starrer Fukrey 3 will release on 17 september 2023
'फुकरे 3' - फोटो : social media

बता दें कि 'फुकरे' फ्रेंचाइजी ने हमेशा सफलता हासिल की है और फिल्म के दूसरा पार्ट, फुकरे रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस हासिल की थी । ‘फुकरे’ का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे जनता ने खूब प्यार दिया था। इसी को देखते हुए मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म रिलीज की। इसी तरह अब तीसरी फिल्म भी आने जा रही है। इस फ्रेंचाइजी ने चूचा, पंडित जी, भोली पंजाबन जैसे कुछ सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन किरदार दिए हैं, जो फुकरे 3 में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed