फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Cinema: ‘आडुजीवितम’ का कलेक्शन 150 करोड़ पार, अब निगाहें साउथ सिनेमा की इन मेगा बजट फिल्मों पर

Tue, 23 Apr 2024 02:19 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Apr 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 To Kalki 2898 AD Kanguva Devara these are upcoming mega budget movies of south cinema
साउथ सिनेमा की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की तरह ही साउथ सिनेमा भी इस साल खरामा खरामा ही आगे बढ़ रहा है। साल की पहली और अब तक की इकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ को छोड़ दें तो इस साल तेलुगु और तमिल की कोई दूसरी फिल्म अपना डंका बॉक्स ऑफिस पर नहीं बजा पाई है। ‘गुंटुर कारम’ और ‘द फैमिली स्टार’ का टिकट खिड़की पर जो हाल हुआ है, उससे साउथ सिनेमा के भी हाल बेहाल ही हैं। अब सबकी निगाहें रिलीज की कतार में लगी इन पांच फिल्मों पर है और इनमें से सबसे आगे चल रही है निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’।

Pushpa 2 To Kalki 2898 AD Kanguva Devara these are upcoming mega budget movies of south cinema
'कल्कि 2898 ए डी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अश्वत्थामा को भी कल्कि का इंतजार
फिल्म 'सलार पार्ट 1 - सीजफायर' के जरिए अभिनेता प्रभास की बड़े परदे एक बार फिर जबरदस्त वापसी हुई है। उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 ए डी' को लेकर अभी से दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साइंस-फिक्शन और पौराणिक कथाओं के बीच की कड़ी है। इस फिल्म में प्रभास कल्कि की भूमिका में नजर आएंगे तो वही फिल्म में बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी की मुख्य भूमिकाएं हैं। तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ बन रही यह फिल्म मई में ही रिलीज होगी या लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, इसे लेकर संशय बना हुआ है।

Pushpa 2 To Kalki 2898 AD Kanguva Devara these are upcoming mega budget movies of south cinema
'देवरा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर के जलवे का बेसब्री से इंतजार
फिल्म 'आरआरआर' के जरिए पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद इन दिनों अभिनेता  जूनियर एनटीआर अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है, लेकिन इस साल जो उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है, वह है, 'देवरा'।  कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तटीय भारत की भूली हुई भूमि पर आधारित हैं।  साउथ के अलावा इस फिल्म का हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा  सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 To Kalki 2898 AD Kanguva Devara these are upcoming mega budget movies of south cinema
‘कांगुवा’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल ने बढ़ाया कांगुवा का करिश्मा
फिल्म ‘एनिमल’ से बड़े परदे पर धमाकेदार वापसी करने वाले अभिनेता बॉबी देओल जल्द ही अपनी पहली साउथ फिल्म ‘कांगुवा’ में नजर आने वाले हैं। इस तमिल पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सिरूथाई शिवा ने किया है। इस फिल्म में सूर्या का किरदार भी काफी करिश्माई नजर आ रहा है। फिल्म में बॉबी और सूर्या के अलावा दिशा पाटनी, जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू और रेडिन किंग्सले की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
Chiranjeevi Vishwambara: हनुमान जयंती पर 54 फीट ऊंची बजरंग बली की प्रतिमा, चिरंजीवी के लिए बनवाई गई है खास

विज्ञापन
Pushpa 2 To Kalki 2898 AD Kanguva Devara these are upcoming mega budget movies of south cinema
‘इंडियन 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लौट रहा भ्रष्टाचारियों का काल इंडियन 
साल 1996 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल इस फिल्म में कमल हासन के अलावा एस जे सूर्या, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत सिंह, नेदुमुदी वेणु, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, अखिलेन्द्र मिश्रा, जॉर्ज मैरीन व अन्य कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविशंकर हैं, जिनकी पहचान हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर हैं।
Hanuman: हनुमान जयंती पर 'हनुमान' के निर्माताओं का फैंस को तोहफा, 100 दिन पूरे होने पर खास स्क्रीनिंग की योजना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed