{"_id":"6749d100a759d3be5e0f0d4b","slug":"pushpa-2-will-be-released-more-than-twelve-thousand-screens-worldwide-rashmika-mandanna-allu-arjun-sukumar-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: पहली बार अल्लू अर्जुन को देख हैरान रह गई थीं रश्मिका, वजह से भी उठाया पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: पहली बार अल्लू अर्जुन को देख हैरान रह गई थीं रश्मिका, वजह से भी उठाया पर्दा
Fri, 29 Nov 2024 08:05 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:05 PM IST
सार
Pushpa 2: 29 नवंबर को ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माण पर चर्चा की। फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने प्रशंसकों से फिल्म देखने और अपना प्यार जताने की अपील की।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस दौरान फिल्म के निर्देशक सुकुमार, अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना समेत पूरी टीम ने इसमें हिस्सा लिया। प्रेस से बातचीत के दौरान सभी फिल्म और इसके निर्माण को लेकर अनुभव साझा किए। फिल्म से जुड़े लोगों का उत्साह इस दौरान देखने लायक था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता की एंट्री पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं ने जताया उत्साह
‘पुष्पा 2’ को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है, जिसकी वजह से इसके पहले पार्ट का हिट होना। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर बिहार के पटना में रिलीज किया गया और चेन्नई में इसका आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ रिलीज हुआ। अब फिल्म के सिनेमाघरों में आने पांच दिन पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें फिल्म से जुड़े लोगों ने अपने विचार साझा किए और उत्साह जताया। ज्यादातर लोगों ने फिल्म का श्रेय निर्देशक और अभिनेता को दिया और उनके अभिनय के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्पा एक ग्लोबल फिल्म है, जो पूरे देश को एक साथ लाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पुष्पा को रात भर पूरे देश में चलाना चाहते हैं। निर्माताओं ने दावा किया कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
नागा-शोभिता की हल्दी की रस्म पूरी, खूबसूरत तस्वीरों पर डालें एक नजर

पहली बार अल्लू अर्जुन को देख हैरान थीं रश्मिका
प्रेस को कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका पांच वर्षों का पुष्पा के साथ सफर कैसा रहा और अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार के साथ उन्हें काम करके कैसा लगा? अभिनेत्री ने फिल्म के पहले शॉट और अल्लू अर्जुन से पहली बार मिलने का अनुभव साझा किया। रश्मिका ने कहा, “जब वह आए तो मैं एक दम हैरान थी, मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्ट करना है। अब हम जब उनके सामने हैं तो वह एक परिवार की तरह हो गए हैं, आप हमेशा मेरे लिए स्पेशल हैं।”

सुकुमार को बताया जीनियस
बातचीत के दौरान रश्मिका ने फिल्म के निर्देशक के बारे में अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने फिल्म के रिलीज को लेकर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं जब पुष्पा 2 की शूटिंग के लिए आ रही थी तो मैंने यही पूछा ‘पुष्पा 2’ कब रिलीज हो रही है और आज मैं खुश हूं कि यह 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। उन्होंने निर्देशक के बारे में कहा, “मैं सुकुमार सर के बारे में बस एक लाइन में कहना चाहूंगी, वह जीनियस हैं।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि ‘पुष्पा’ के साथ उनका पांच वर्षों का सफर बहुत ही शानदार रहा। वह हमेशा इसे याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पा’ उनके लिए घर की तरह है।

अल्लू अर्जुन ने फैंस का किया शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने फिल्म के कास्ट और क्रू को धन्यवाद करते हुए ‘पुष्पा’ की सफलता और इसके अगले भाग के निर्माण का श्रेय दर्शकों को दिया। उन्होंने कहा, ‘यह आप हैं, जिसने इसे शानदार बनाया, हम नहीं, यह फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है। 12000 से ज्यादा स्क्रीनों पर यह अलग-अलग भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज हो रही है। शुक्रिया भारत और पुष्पा के फैंस। आप इस फिल्म को देखिए और अपना प्यार दिखाइए। अगर यह फिल्म हिट होती है तो मैं इसे अपने प्रशंसकों को समर्पित करूंगा।” इसके बाद अभिनेता ने रश्मिका को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ ‘अंगारों’ गाने पर अपना मशहूर डांस स्टेप किया।
Tamanna Bhatia: 'आज की रात' में डांस करने से पहले सोच में पड़ गई थीं तमन्ना भाटिया, बताई अपने दिल की बात