राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पारिवारिक ड्रामा, 90 के दशक की यादों, हास्य और रहस्य से भरा हुआ है। इस बीच ऐसी खबरें भी आईं कि फिल्म कैमरून डियाज की 'सेक्स टेप' से प्रेरित है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' पर कहानी को कॉपी करने का आरोप लगने लगा। आखिरकार अब इस बारे में फिल्म के लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
VVKWWV: हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है राजकुमार-तृप्ति की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'? अब निर्देशक ने बताया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में में फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म की कहानी 'सेक्स टेप' से कॉपी होने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी फिल्म का हॉलीवुड फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। हाल ही में पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में निर्देशक राज शांडिल्य ने खुलासा किया कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत उनकी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का कैमरून डियाज की सेक्स टेप से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि उन्होंने जेसन सेगल और कैमरून डियाज की 2014 की फिल्म भी नहीं देखी है।
उन्होंने बताया, 'किसी ने मुझसे ट्विटर पर पूछा, 'क्या यह फिल्म 'सेक्स टेप' जैसी है? मैंने कहा, 'हमारी फिल्म में कोई सेक्स नहीं है।' हमारे एक लेखक ने मुझे बताया कि उस फिल्म में उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। हमारी फिल्म का वीडियो कपल द्वारा बनाया गया है और वे अपनी लापरवाही के कारण सीडी खो देते हैं।'
फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि उनकी फिल्म के किरदार और कहानी अलग हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म से प्रेरणा नहीं मिली, बल्कि उन्हें जीवन और अपने आस-पास के लोगों से प्रेरणा मिली। राज ने यह भी बताया कि वह आगामी फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जो इंटरनेट के शुरुआती दिनों पर आधारित होगी। उन्होंने कहा, 'जहां यह फिल्म खत्म होती है, वहां हम इसका सीक्वल बनाएंगे, जिसकी कहानी 10-15 साल बाद की होगी, जब इंटरनेट का आगमन हो चुका होगा। हमने कहानी लिख ली है। मैं जब दूसरी फिल्म बनाऊंगा, उसके बाद हम इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।'
इस बीच, उन्होंने कहा कि विक्की कौशल का वो वाला वीडियो की प्रेरणा सह-लेखक यूसुफ अली खान से मिली और पटकथा पर काम 2018 में शुरू हुआ। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर के रूप में बताया जा है। यह पारिवारिक ड्रामा 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।