फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SJ Suryah: अपनी पहली मलयालम फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एसजे सूर्या, 'आवेशम' में फहाद को देख हुए प्रभावित

Sun, 21 Jul 2024 03:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 21 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

 हाल में ही उन्होंने कमल हासन के साथ काम करने के अनुभव और मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Raayan and Indian 2 actor SJ Suryah opens up about Malayalam debut with Aavesham actor Fahadh Faasil
एसजे सूर्या-फहाद फाजिल - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah

एसजे सूर्या एक मशहूर भारतीय अभिनेता, गीतकार, संगीतकार, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से उन्होंने काफी सम्मान हासिल किया है। फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल में ही वह कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फहाद फाजिल के साथ मलयालम फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने कमल हासन के साथ काम करने के अनुभव और मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर बात की है। 

Raayan and Indian 2 actor SJ Suryah opens up about Malayalam debut with Aavesham actor Fahadh Faasil
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah

हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान एसजे सूर्या ने मलयालम फिल्मों में अपने डेब्यू की पुष्टि की है। इस फिल्म में वह मलयालम फिल्मों के मशहूर कलाकार फहाद फाजिल के साथ काम करने वाले हैं। अभिनेता ने इस पर बात करते हुए फहाद के अभिनय कौशल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आवेशम में उन्हें फहाद का काम काफी पसंद आया। इस फिल्म ने उनपर गहरी छाप छोड़ी है। इस वजह से वह अपनी पहली मलयालम फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
गुरु पूर्णिमा पर अनन्या पांडे ने इस अंदाज में अपने गुरु को किया नमन

Raayan and Indian 2 actor SJ Suryah opens up about Malayalam debut with Aavesham actor Fahadh Faasil
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah

उन्होंने कहा, "यह मेरा पहला मलयालम डेब्यू है और वह भी फहाद फासिल सर के साथ। मुझे कई फिल्मों में उनका काम काफी ज्यादा पसंद आया है, लेकिन आवेशम में उन्हें देखने के बाद मैं उनका दीवाना हो गया। वह फिल्म में बेहद शानदार थे। इसके साथ ही जिस तरह से उन्होंने अभिनय किया, उसका कोई जवाब नहीं है।" अभिनेता ने इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी तारीफ शब्दों से कभी नहीं कर सकते। बता दें कि फहाद फाजिल ने इस फिल्म में रंगा नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई, जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 
Jasmine Bhasin: जैस्मीन भसीन की कॉर्निया हुई क्षतिग्रस्त, कुछ भी नहीं देख पा रहीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Raayan and Indian 2 actor SJ Suryah opens up about Malayalam debut with Aavesham actor Fahadh Faasil
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah

इस दौरान एसजे सूर्या ने बताया कि वह फहाद के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अलग तरह का कॉन्सेप्ट है, जिससे वह काफी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इस फिल्म का अब तक कोई शीर्षक तय नहीं हुआ है। बात करें सूर्या के वर्क फ्रंट की तो, वह आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आए थे। इसके बाद वह सुपरस्टार धनुष के साथ 'रायन' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह नानी और प्रियंका अरुण मोहन के साथ तेलुगु फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' में भी नजर आएंगे।
Kangana Ranaut: बचपन से इन्हें अपना गुरु मानती हैं कंगना रणौत, गुरु पूर्णिमा पर अभिनेत्री ने साझा कीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed