फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Madan: वायरल वीडियो पर राधिका मदान का करारा जवाब, कहा- और कर लो यार

Tue, 15 Apr 2025 08:46 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 15 Apr 2025 08:46 AM IST
सार

Radhika Madan Viral Video: हाल ही में अभिनेत्री राधिका मदान का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राधिका मदान ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है, जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Radhika Madan Shuts Down Cosmetic Surgery Rumours reacted on viral video
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों के चलते चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया कि अभिनेत्री ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। हालांकि, यूजर्स ने इस दावे को खारिज कर दिया। वहीं, अभिनेत्री राधिका मदान ने भी इस पर करारा जवाब दिया। 


View this post on Instagram

A post shared by Slutty Gayatri (@sluttygayatri)


Radhika Madan Shuts Down Cosmetic Surgery Rumours reacted on viral video
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

कॉस्मेटिक सर्जरी कराने का किया दावा
वायरल वीडियो में अभिनेत्री को बहुत ज्यादा बदला हुआ दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो की इशानी याद है? इतने सारे कॉस्मेटिक वर्क के बाद राधिका मदान अब पहचान में नहीं आती हैं।’ पोस्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय से तुलना करते हुए कहा गया, ‘राधिका मदान ने वास्तव में मौनी रॉय से सीख ली है, नया चेहरा, नई वाइब।’

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा, जैक एफ्रॉन के साथ आएंगी नजर

Radhika Madan Shuts Down Cosmetic Surgery Rumours reacted on viral video
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

हैरान हुए यूजर्स
 वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी के साथ वायरल होने लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स एडिट किए गए वीडियो के झांसे में आ गए और राधिका के इस बड़े बदलाव पर हैरानी जताई।

यह खबर भी पढ़ें: Gopichand Malineni: जाट के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में गोपीचंद, ये बड़ी जानकारी आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Madan Shuts Down Cosmetic Surgery Rumours reacted on viral video
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

राधिका मदान ने दिया करारा जवाब
हालांकि, राधिका मदान ने तुरंत जवाब दिया और आलोचना को मजाक में लिया। पोस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए, उन्होंने लिखा, ‘बस इतने ही आइब्रो ऊपर करे हैं एआई का इस्तेमाल करके? और कर लो यार…ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है।’

विज्ञापन
Radhika Madan Shuts Down Cosmetic Surgery Rumours reacted on viral video
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

राधिका मदान का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री राधिका को ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी सीरियल से अपनी शुरुआत की और बाद में फिल्मों में काम किया। वह ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘पटाखा’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, ‘कच्चे लिम्बू’, ‘कुत्ते’, ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’, ‘सरफिरा’ और अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed