Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rahul Dev Burman Birth Anniversary Know Unknown Facts about Singer love life with Asha Bhosle and Career
{"_id":"6499ba73beb2aab4230f88ec","slug":"rahul-dev-burman-birth-anniversary-know-unknown-facts-about-singer-love-life-with-asha-bhosle-and-career-2023-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R. D Burman: घर में 200 तरह की मिर्ची उगाते थे पंचम दा, 'किंग ऑफ बॉलीवुड म्यूजिक के नाम से हैं मशहूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
R. D Burman: घर में 200 तरह की मिर्ची उगाते थे पंचम दा, 'किंग ऑफ बॉलीवुड म्यूजिक के नाम से हैं मशहूर
हिंदी सिनेमा में एक से एक संगीतकार का जन्म हुआ है। इन संगीतकारों ने दुनिया भर में भारत के संगीत को लोकप्रिय बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे ही एक संगीतकार हैं राहुल देव बर्मन। राहुल एक ऐसे म्यूजिक कंपोजर रहे थे, जिन्हें संगीत का वैज्ञानिक कहा जाता था। यही नहीं, राहुल को 'किंग ऑफ बॉलीवुड म्यूजिक' की उपाधि से भी नवाजा गया था।
2 of 5
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
आज राहुल देव बर्मन का जन्मदिन है। संगीतकार का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। राहुल को बचपन से ही संगीत में काफी रुचि थी। संगीतकार ने अपने पिता से ही संगीत का प्रशिक्षण लिया था। राहुल के पिता भी अपने जमाने के जाने माने संगीतकार थे। संगीत के प्रति अपना रुझान देखते हुए राहुल ने काफी कम उम्र में ही अपने करियर का पहला गाना गाया था, जो फिल्म फंटूश के लिए था।
3 of 5
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
आरडी बर्मन वेस्टर्न म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि 60 से लेकर 90 के दशक में आरडी ने लगभग 331 फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया था। यही नहीं, पंचम दा ने ही बॉलीवुड सिनेमा को वेस्टर्न म्यूजिक से भी रूबरू कराया था। फ्यूजन म्यूजिक में उनका आज भी कोई तोड़ नहीं है। पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ के साथ आरडी बर्मन की जोड़ी ने कई हिट गाने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरडी बर्मन-आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ की बात करें तो संगीतकार ने पहली शादी 1966 में रीता पटेल से की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 1966 में शादी की। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और साल 1971 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आरडी अपने पिता सचिन देव बर्मन के साथ स्टूडियो जाते थे और वहां पहली बार उन्होंने आशा भोसले को देखा और उनसे इंप्रेस हो गए। आरडी का दिल आशा भोसले पर आ गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
आरडी बर्मन-आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पंचम दा को मिर्च खाने के ही नहीं, उगाने का भी शौक था। अपने मैरीलैंड अपार्टमेंट्स के बगीचे में उन्होंने लगभग 200 किस्मों की मिर्चियां लगा रखी थीं। बर्मन को शराब और सिगरेट की बहुत बुरी लत थी, जो उनकी मौत का कारण भी बनीं। 4 जनवरी 1994 को उनका निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।