फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Day 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही 'रेड 2', तीसरे दिन किया इतना कारोबार

Sat, 03 May 2025 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 May 2025 09:04 PM IST
सार

Raid 2 Day 3 Box Office Collection: 01 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज तीसरे दिन फिल्म ने कैसी कमाई की?

विज्ञापन
Raid 2 Day 3 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Movie Earnings and Occupancy
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : साभार-@imdb.com

अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। साल की शुरूआत में आई 'आजाद' भी रंग नहीं जमा पाई। मगर, मई आते-आते उनकी किस्मत के सितारे चमक उठे हैं। श्रेय उनके अभिनय को ही जाता है। फिल्म 'रेड 2' से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। शानदार ओपनिंग लेने वाली 'रेड 2' जल्द अर्धशतक लगा लेगी। जानते हैं आज शनिवार को तीसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए हैं?

Raid 2 Day 3 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Movie Earnings and Occupancy
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : साभार-@imdb.com

बॉक्स ऑफिस पर रही शानदार शुरुआत
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' ने गुरुवार को पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ धांसू शुरुआत की। फिर कल दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, अपने बजट के हिसाब से कल का कलेक्शन भी शानदार रहा। कल शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए।

WAVES Summit: 'एमसीयू की तरह विलेज सिनेमैटिक यूनीवर्स क्यों नहीं हो सकती'? वेव्स में बोले 'पंचायत' के निर्देशक

Raid 2 Day 3 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Movie Earnings and Occupancy
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

इतना हुआ तीन दिनों का टोटल कलेक्शन
'रेड 2' की आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को तीसरे दिन 'रेड 2' ने 11.55  करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.8 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।


The Bhootnii Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी है 'द भूतनी' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Day 3 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Movie Earnings and Occupancy
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

पहले सप्ताह में निकाल सकती है बजट
राज कुमार गुप्ता के मजबूत निर्देशन और अजय देवगन की अदाकारी के बूते 'रेड 2' दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में कारगर साबित हो रही है। इसे मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म पहले ही सप्ताह में अपना बजट निकाल सकती है। 

विज्ञापन
Raid 2 Day 3 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Movie Earnings and Occupancy
फिल्म 'रेड 2' - फोटो : यूट्यूब
'रेड' के मुकाबले कैसा है 'रेड 2' का हाल?
'रेड 2' साल 2018 में आई अजय देवगन की ही फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही। 'रेड' की तुलना में 'रेड 2' का दूसरे और तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमतर ही है। 'रेड' और 'रेड 2' का तीन दिनों का तुलनात्मक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह है:
 
दिन   'रेड' 'रेड 2'
पहला दिन 10.04 करोड़ रुपये 19.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 13.86 करोड़ रुपये 12 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 17.11 करोड़ रुपये 11.55  करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 41.01 करोड़ रुपये 42.8 करोड़ रुपये


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed