फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajeev Khandelwal: राजेश खन्ना से मिली तारीफ को आज भी नहीं भूल पाए हैं राजीव, बोले- वे मुझे खुद से बेहतर...

Mon, 22 Jul 2024 05:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Khandelwal talks about Rajesh khanna says he praised me and said You are a better actor than me
राजेश खन्ना राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev
टीवी के मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने पहले ही शो 'कहीं तो होगा' से राजीव ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी। हाल ही में वे 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते नजर आए। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आया। पिछले दिनों वे एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते नजर आए। 
Rajeev Khandelwal talks about Rajesh khanna says he praised me and said You are a better actor than me
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev

राजीव खंडेलवाल अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि 'कहीं तो होगा' से मुझे इतनी सफलता मिलने वाली है। मेरे लिए सुजल का किरदार काफी लकी था। इस किरदार की वजह से मुझे एक अलग पहचान मिली। इतना ही नहीं मुझे राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे स्टार्स से मिलने का मौका भी मिला'। 
Rajeev Khandelwal talks about Rajesh khanna says he praised me and said You are a better actor than me
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev
राजीव खंडेलवाल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आज भी मुझे राजेश खन्ना की कही हुई बात और उनसे हुई वह पहली मुलाकात अच्छे से याद है। रीना रॉय ने मुझे राजेश खन्ना से मिलवाया था। मुझे तो पता भी नहीं था कि वे मुझे जानते होंगे। मैं उनसे मिलने से पहले कही हिचक रहा था, लेकिन रीना रॉय जबरदस्ती मुझे उनके पास लेकर गईं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Khandelwal talks about Rajesh khanna says he praised me and said You are a better actor than me
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev
'कहीं तो होगा' में राजीव खंडेलवाल सुजल की भूमिका में नजर आए थे। उनके इस किरदार पर नीतू सिंह से लेकर सायरा बानो ने खूब प्यार लुटाया था। राजीव कहते हैं, 'जब मैं राजेश खन्ना से मिला तब उन्होंने मेरी शो की तारीफ की और मुझ से कहा तुम एक अच्छे अभिनेता हो। सच कहूं तो तुम मुझसे बेहतरीन हो। मैं आज तक समझ नहीं पाया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था'। 
विज्ञापन
Rajeev Khandelwal talks about Rajesh khanna says he praised me and said You are a better actor than me
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev

राजीव खंडेलवाल कहते हैं, 'मुझे रीना रॉय ने प्यार से 'काका' उपनाम दिया था। वे मुझसे बोली थीं कि तुम आज की दुनिया के राजेश खन्ना हो। उनका भी नाम आर के है और तुम्हारा भी वही नाम है। मेरे लिए यह पार्टी बेहद खास थी। उस पार्टी में मैं दिलीप साहब से भी मिला था। नीतू सिंह ने मेरे गालों को थपथपाते हुए कहा था कि मैं तुमसे प्यार करती हूं और ऋषि कपूर ने कहा था कि बहुत आगे जाओगे। मेरे लिए वे पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक हैं'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed