फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vettaiyan: इस अक्तूबर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रजनीकांत की 'वेट्टैयन', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर की घोषणा

Sun, 07 Apr 2024 07:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 07 Apr 2024 07:59 PM IST
सार

फिल्म में रजनीकांत के साथ कई मुख्य कलाकार हैं। 'वेट्टैयन' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबती और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर में रजनीकांत हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है।

विज्ञापन
Rajinikanth Amitabh Bachchan Film Vettaiyan to Release in theaters this October Makers Unveiled New Poster
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए आज फिल्म को लेकर नया अपडेट साझा किया है। मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही ये भी घोषणा की है कि फिल्म 'वेट्टैयन' इस साल अक्तूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का नय पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajinikanth Amitabh Bachchan Film Vettaiyan to Release in theaters this October Makers Unveiled New Poster
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में रजनीकांत के साथ कई मुख्य कलाकार हैं। 'वेट्टैयन' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबती और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर में रजनीकांत हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज को लेकर घोषणा कर दी है।  

Pushpa 2 Teaser: दिल थामकर बैठिए! कल इतने बजे आएगा 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर

Rajinikanth Amitabh Bachchan Film Vettaiyan to Release in theaters this October Makers Unveiled New Poster
वेट्टैयन - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'वेट्टाइयां इस साल अक्तूबर में सिनेमाघरों की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिकार का पीछा करने के लिए तैयार हो जाइए। शिकार का पीछा करने के लिए तैयार हो जाइए।' फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। रजनीकांत के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Amitabh Bachchan Film Vettaiyan to Release in theaters this October Makers Unveiled New Poster
वेट्टैयन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लायका प्रोडक्शंस ने पिछले साल इसका टीजर जारी किया था, जो रजनीकांत के सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक किताब पढ़ते हुए शुरू होता है। इससे पता चलता है कि रजनीकांत एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे होंगे, लेकिन इसमें लाठी और बंदूक थामे हुए उनके सीन भी नजर आए हैं, जो फिल्म जेलर में उनके किरदार की याद दिलाता है।

विज्ञापन
Rajinikanth Amitabh Bachchan Film Vettaiyan to Release in theaters this October Makers Unveiled New Poster
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो कहा जा रहा है कि यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी, जो सामाजिक संदेश देगी। वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ग्नानवेल द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में रजनीकांत, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल और अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और मंजू वारियर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 

Item Girl: इस अभिनेत्री के सामने नोरा, मलाइका, सनी और कैटरीना भी हैं फेल, एक आइटम गाने की फीस है 5 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed