फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors In Politics: बॉलीवुड के इन सितारों का राजनीति में नहीं चला सिक्का, अब पॉलिटिक्स से हैं कोसों दूर

Wed, 20 Mar 2024 04:42 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth, Amitabh bachchan to govinda These Bollywood Stars flop in his political career know details
Actors In Politics - फोटो : अमर उजाला

देश में आगामी लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणाा करनी भी शुरू कर दी है। इंडस्ट्री के कई सितारें चुनावी ताल ठोकनें को तैयार है। वहीं, इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारें ऐसे भी रहे हैं, जो राजनीति में तो आए लेकिन उनका सिक्का इसमें नहीं चल सका। चलिए आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं।

rajinikanth, Amitabh bachchan to govinda These Bollywood Stars flop in his political career know details
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ ने साल 1984 में प्रयागराज (इलाहाबाद) से चुनाव लड़ा था और सांसद चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने जल्द ही राजनीति से दूरी बना ली।

rajinikanth, Amitabh bachchan to govinda These Bollywood Stars flop in his political career know details
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के कॉमेडी सुपरस्टार गोविंदा भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। गोविंदा चुनाव जीतकर देश की ससंद में जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति से अपने रास्ते अलग कर लिए और आज वे इससे कोसों दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth, Amitabh bachchan to govinda These Bollywood Stars flop in his political career know details
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी राजनीति में कदम रख चुके हैं, लेकिन थलाइवा को फिल्मों की तरह राजनीति में सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे राजनीति से पूरी तरह से दूर हो गए। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रेखा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रेखा राज्यसभा से सांसद चुनी गई थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने भी इससे दूरी बना ली।

विज्ञापन
rajinikanth, Amitabh bachchan to govinda These Bollywood Stars flop in his political career know details
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता शेखर सुमन भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन फिर उन्होंने इससे दूरी में भी अपनी भलाई समझी। वे अब राजनीति से कोसों दूर रहते हैं। वहीं, अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाले जावेद जाफरी भी राजनीति का हिस्सा रहे हैं, लेकिन यहां वे अपनी जगह नहीं बना सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
बॉलीवुड के वे सितारे जिनका राजनीति में नहीं चला सिक्का 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed