सब्सक्राइब करें

Rajnikanth: रजनीकांत के जन्मदिन पर साउथ के दिग्गज सितारों ने थलाइवा को दी बधाई, कहा- वह हमारे लिए...

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Dec 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Rajnikanth birthday South Celebs Kamal Hasan Dhanush Dulquer Salmaan and others wishes superstar
रजनीकांत - फोटो : social media

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता रजनीकांत चार दशक से ज्यादा सिनेमा जगत पर राज कर रहे हैं। सुपरस्टार जहां अपने फैंस से प्यार करते हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस खास मौके पर रजनीकांत के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं, कमल हासन से लेकर धनुष तक फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।



 

Trending Videos
Rajnikanth birthday South Celebs Kamal Hasan Dhanush Dulquer Salmaan and others wishes superstar
रजनीकांत कमल हासन - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत को उनके जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार कमल हासन ने तमिल में अपने दोस्त रजनीकांत को बर्थडे विश किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस शुभ दिन पर अपनी सफल जिन्दगी की जर्नी को बरकरार रखने के लिए शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें- Urfi Javed: अतरंगी उर्फी ने जब-जब पहने सतरंगी कपड़े, देखकर चकराया लोगों का सिर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikanth birthday South Celebs Kamal Hasan Dhanush Dulquer Salmaan and others wishes superstar
धनुष - फोटो : social media

इसी तरह, अभिनेता सरथकुमार ने भी तमिल में बर्थडे विश करते हुए कहा, 'मेरे प्यारे दोस्त रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से नवाजे।' इसके अलावा अभिनेता धनुष ने भी अपने फेवरेट सुपरस्टार और ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। धनुष ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा।' यही नहीं, डांस मास्टर से अभिनेता और निर्देशक बने राघव लॉरेंस ने लिखा, 'हैपी बर्थडे थलाइवा, मैं आपकी अच्छी सेहत के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। आपकी उम्र लंबी हो, इस खास दिन पर हम आपके आशीर्वाद से 'जिगिरठंडा' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। गुरुवे शरणम।'

Rajnikanth birthday South Celebs Kamal Hasan Dhanush Dulquer Salmaan and others wishes superstar
दुुलकर सलमान - फोटो : social media

निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, जो अपनी आगामी फिल्म जेलर में सुपरस्टार रजनीकांत का निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने लिखा, 'सबसे विनम्र और करिशमाई सुपरस्टार रजनीकांत सर को जन्मदिन की बधाई।' वहीं, अभिनेता जीवा ने रजनीकांत के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं सुपरस्टार।' दुलकर सलमान ने भी रजनीकांत को विश करते हुए कहा, 'रजनीकांत को जन्मदिन को बहुत बहुत बधाई, आप सबसे बेस्ट है और हमारे लिए प्रेरणादायक हैं।'

यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ की ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, जमानत पर आज होगी सुनवाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed