Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ram kapoor gautami kapoor wedding anniversary special know about couple cute love story Bade Achhe Lagte Hain
{"_id":"63ea2a159903ca837303cc93","slug":"ram-kapoor-gautami-kapoor-wedding-anniversary-special-know-about-couple-cute-love-story-bade-achhe-lagte-hain-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Kapoor Wedding Anniversary: अपनी ही 'भाभी' से राम कपूर को हो गया था इश्क, ऐसे किया था प्यार का इजहार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Kapoor Wedding Anniversary: अपनी ही 'भाभी' से राम कपूर को हो गया था इश्क, ऐसे किया था प्यार का इजहार
मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में राम गौतमी को अपना दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत है। राम खुले विचार रखते थे, उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद था, लेकिन गौतमी बिल्कुल अलग हैं। उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था।
2 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर
- फोटो : social media
टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में गौतमी ने राम की भाभी का किरदार प्ले किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। राम और गौतमी की जोड़ी रियल लाइफ में भी कुछ कम नहीं थी। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बेहद करीब आने लगे।
3 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर
- फोटो : social media
रील लाइफ में बेहद रोमांटिक इमेज रखने वाले राम कपूर ने गौतमी को रियल लाइफ में काफी सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में राम ने बताया कि उन्होंने गौतमी को एक पार्टी में प्रपोज किया और गौतमी ने बिना देर किए तुरंत हामी भर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर
- फोटो : social media
इसके बाद राम और गौतमी साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन शादी के बंधन में बंध गए। राम और गौतमी दोनों एक-दूसरे से अच्छा बॉड शेयर करते है। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर
- फोटो : social media
राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जानें', 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' समेत कई अन्य टीवी शोज में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।