फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika Chikhlia: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर दीपिका चिखलिया का जवाब, कहा- मेरी पसंद का सम्मान करें

Tue, 02 May 2023 06:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 May 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Sita Actress Dipika Chikhlia Message to Trolls on her clothes and reels says respect my choice value
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दीपिका चिखलिया को भला कौन नहीं जानता। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी धारावाहिक रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दीपिका ने घर घर में पहचान बनाई। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह बॉलीवुड गानों पर या फिर किसी भजन पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता था। अब हाल ही में, उन्होंने इसे लेकर ट्रोल्स को लताड़ा है।

 

Ramayan Sita Actress Dipika Chikhlia Message to Trolls on her clothes and reels says respect my choice value
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media

रामायण की सीता यानी दीपिका ने अपने अभिनय से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री को बॉलीवुड गानों पर डांस करना काफी पसंद है। अब इसे लेकर कुछ लोग तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इसके लिए उन्हें ट्रोल भी करते हैं। अब अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह इन ट्रोल्स को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं और इसपर मुंह तोड़ तोड़ जवाब भी देती हैं।

TV : पत्नी ऐश्वर्या के शो छोड़ने पर इमोशनल हुए 'विराट', पोस्ट शेयर कर एक्टर ने याद किए पुराने दिन

Ramayan Sita Actress Dipika Chikhlia Message to Trolls on her clothes and reels says respect my choice value
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आए दिन अपने ऊपर हो रहे ट्रोलिंग को लेकर दीपिका ने बताया कि अगर वह एक पब्लिक फिगर हैं तो हर कोई उनके बारे में हर तरह की बात करेगा। अपने ओपिनियन बनाएगा। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ परेशान करना जानते हैं। लेकिन कुछ लोग वाकई प्यार देते हैं। इसलिए हमेशा यही कोशिश होती है कि वह अपने चाहने वालों को दुखी न करें। उनका दिल न दुखाएं। वह कुछ ऐसा न करें जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इसलिए वह रील्स भी एवरग्रीन सॉन्ग्स पर बनाती हैं, जिसमें उनका मर्यादा भी बनी रहे।

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर नहीं कम हो रहा विवाद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने खटखटाया SC का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Sita Actress Dipika Chikhlia Message to Trolls on her clothes and reels says respect my choice value
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media

अभिनेत्री ने कहा, ‘लोग मुझे मैसेज करते हैं कि वह मुझे  माता सीता के रूप में देखते हैं। इसलिए उनका यह उद्देश्य होता है कि वह ऐसी -वैसी रील्स न बनाएं। लोग कपड़ों को लेकर भी कहते हैं कि वह ऐसे-वैसे कपड़े न पहनें। लोग कहते हैं कि मेरे अंदर उन्हें माता सीता की छवि देखने को मिलती है। उनकी कोशिश सिंपल चीजों पर होती है।’

Hema Dharmendra: हेमा मालिनी ने दिखाई 43वीं सालगिरह सेलिब्रेशन की झलक, पति धर्मेंद्र संग इस अंदाज में आईं नजर

विज्ञापन
Ramayan Sita Actress Dipika Chikhlia Message to Trolls on her clothes and reels says respect my choice value
दीपिका चिखलिया - फोटो : दीपिका चिखलिया

दीपिका ने ट्रोल्स को लेकर कहा,  ‘लोगों को यह समझना चाहिए कि वह भी पेशे से एक एक्टर हैं और उससे भी पहले एक इंसान हैं। वह हमेशा सीता नहीं रह सकती हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि वह अरुण गोविल के साथ एक मूवी में आ रही हैं। इसमें वह एक गुस्सैल पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वह एक एक्टर के नाते तरह-तरह के किरदारों को एक्सप्लोर करेंगी।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed