फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर से लेकर दीपिका तक एक्टिंग ही नहीं खेलों के भी हैं मझे खिलाड़ी, जानिए किस स्पोर्ट में दिखाया दमखम

Tue, 22 Apr 2025 09:27 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

Bollywood Actors In Sports: बॉलीवुड एक्टर्स के अभिनय के तो हम सब देखते ही हैं और उन्हें सराहते भी हैं। लेकिन कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो न सिर्फ अभिनय में आगे हैं बल्कि खेलों में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं या फिर दिखाते रहते हैं। जानते हैं इस फेहरिस्त में कौन-कौनसे कलाकार हैं शामिल।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor To Deepika Padukone, Apart From Acting These Bollywood Stars Are Also Players
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी बड़ी रुचि रखते हैं। यही नहीं कुछ कलाकार तो अपने पसंदीदा खेलों के बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद भी वो इन खेलों में हाथ आजमाने से नहीं चूकते हैं। तमिल स्टार अजित कुमार भी उनमें से एक हैं, जो अक्सर कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहते हैं। वो रेसिंग के लिए अपनी फिल्मों से भी ब्रेक लेते हैं। अजित कुमार के अलावा भी कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जो अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी पारंगत हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही एक्टर और खेलों के प्रति उनके जुनून के बारे में।

Ranbir Kapoor To Deepika Padukone, Apart From Acting These Bollywood Stars Are Also Players
'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline

रणबीर कपूर (फुटबॉल)
कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग का लोहा तो मनवा ही चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। लेकिन रणबीर कपूर एक्टिंग के अलावा फुटबॉल खेलने में भी काफी बेहतर हैं। रणबीर फुटबॉल खेलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों और सह-अभिनेताओं के साथ फुटबॉल खेलते हैं। वहीं वो इंडियन सुपर लीग में एक फुटबॉल टीम के सह मालिक भी हैं।

Ranbir Kapoor To Deepika Padukone, Apart From Acting These Bollywood Stars Are Also Players
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन (फुटबॉल)
मौजूदा वक्त में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का भी फुटबॉल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। कार्तिक अक्सर मौका मिलते ही फुटबॉल खेलने निकल जाते हैं। उन्हें कई बार रणबीर कपूर और अन्य सितारों के साथ भी फुटबॉल खेलते देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor To Deepika Padukone, Apart From Acting These Bollywood Stars Are Also Players
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

आमिर खान (टेनिस)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक्टिंग में तो परफेक्ट हैं ही, लेकिन वो एक्टिंग के साथ-साथ टेनिस के भी शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वो स्कूल से लेकर नेशनल लेवल तक के टेनिस प्लेयर रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद से आमिर ने टेनिस से दूरी बना ली। लेकिन अभी भी वो मौका मिलने पर टेनिस में हाथ जरूर आजमाते हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor To Deepika Padukone, Apart From Acting These Bollywood Stars Are Also Players
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

सैफ अली खान (क्रिकेट)
नवाब खानदान से आने वाले अभिनेता सैफ अली खान के खून में क्रिकेट है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय टीम के कप्तान भी रहे हैं और बेहतरीन क्रिकेटर भी रहे हैं। इसके अलावा सैफ के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी भी क्रिकेटर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि सैफ अली खान भी शुरू में क्रिकेटर ही बनना चाहते थे और क्रिकेट को लेकर उनके अंदर आज भी एक जुनून है। हालांकि, बाद में सैफ ने पिता की विरासत की जगह मां की धरोहर को चुना और अभिनय करने लगे। लेकिन सैफ ने एक्टिंग में आने से पहले क्रिकेट खेला है और अभी भी वो छुट्टियों में मौका मिलने पर कभी-कभी क्रिकेट में हाथ आजमा लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed