{"_id":"67934a2343d6fd85e00563dd","slug":"randeep-hooda-joins-again-avengers-endgame-director-sam-hargrave-for-hollywood-movie-matchbox-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: 'एवेंजर्स: एंडगेम' निर्देशक के साथ दोबारा जुड़े रणदीप हुड्डा, इस हॉलीवुड फिल्म की कर रहे शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Randeep Hooda: 'एवेंजर्स: एंडगेम' निर्देशक के साथ दोबारा जुड़े रणदीप हुड्डा, इस हॉलीवुड फिल्म की कर रहे शूटिंग
Fri, 24 Jan 2025 01:46 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:46 PM IST
सार
Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' से जुड़ चुके हैं। अभिनेता ने फिल्म में और इसके निर्देशक सैम हार्ग्रेव के साथ दोबारा काम करने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता दोबारा एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स की आगामी एक्शन थ्रिलर 'मैचबॉक्स' में निर्देशक सैम हार्ग्रेव के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जॉन सीना भी हैं। इससे पहले उन्होंने निर्देशक के साथ साल 2020 में नेटफ्लिक्स 'एक्सट्रैक्शन' में काम किया था।
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
'एवेंजर्स: एंडगेम' के निर्देशक के साथ कर रहे काम
वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक लाइव-एक्शन फिल्म, जो मैटल की लोकप्रिय मैचबॉक्स टॉय व्हीकल लाइन से प्रेरित है में हॉलीवुड सितारे टेयोना पैरिस, जेसिका बील और सैम रिचर्डसन भी होंगे। मौजूदा समय में फिल्म का प्रोडक्शन बुडापेस्ट में चल रहा है। फिल्म का निर्देशन 'एवेंजर्स: एंडगेम' और 'एक्सट्रैक्शन 2' के निर्देशक हार्ग्रेव कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: 29 जनवरी तक बढ़ाई गई सैफ के हमलावर की पुलिस कस्टडी, बांद्रा कोर्ट में हुई आरोपी की पेशी

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म मशहूर मैचबॉक्स कार लाइन पर आधारित है, जिसकी शुरुआत 1953 में हुई थी जब जैक ओडेल ने अपनी बेटी के लिए माचिस की डिब्बी में फिट होने लायक एक खिलौना बनाया था। मैटल ने रिपोर्ट की है कि दुनिया भर में हर सेकंड दो मैचबॉक्स कारें बिकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Emergency Box Office: दमदार अदाकारी के बाद भी क्यों नहीं चली कंगना की 'इमरजेंसी'? पांच कारणों में समझिए

- फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
हार्ग्रेव के साथ काम करने को उत्साहित हैं हुड्डा
वैरायटी के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने हार्ग्रेव के साथ फिर से काम करने को लेकर अपना उत्साह जताया है। अभिनेता ने कहा, "सैम के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। ‘एक्सट्रैक्शन’ में काम करते हुए हमने एक अच्छा समय साथ में बिताया। सैम हाई-ऑक्टेन स्टोरीटेलिंग और एक्शन के मास्टर हैं। बुडापेस्ट में टीम में शामिल होने पर खुशी है।"
वैरायटी के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने हार्ग्रेव के साथ फिर से काम करने को लेकर अपना उत्साह जताया है। अभिनेता ने कहा, "सैम के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। ‘एक्सट्रैक्शन’ में काम करते हुए हमने एक अच्छा समय साथ में बिताया। सैम हाई-ऑक्टेन स्टोरीटेलिंग और एक्शन के मास्टर हैं। बुडापेस्ट में टीम में शामिल होने पर खुशी है।"
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप हुड्डा का वर्क फ्रंट
रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने हाल ही में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का निर्देशन और अभिनय किया। उनके आगामी कार्यों में सनी देओल अभिनीत और गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'अर्जुन उस्तरा' से भी जुड़े हुए हैं।