{"_id":"66c474410a6c728087023119","slug":"randeep-hooda-wife-lin-laishram-celebrates-husband-birthday-wishes-him-with-special-and-heart-touching-post-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: पत्नी ने रणदीप हुड्डा को बताया प्रकृति प्रेमी, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Randeep Hooda: पत्नी ने रणदीप हुड्डा को बताया प्रकृति प्रेमी, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
Tue, 20 Aug 2024 04:20 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह हिंदी सिनेमा के बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनके अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी प्रशंसा मिलती रहती है। अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बड़े ही खास अंदाज में एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
उनकी पत्नी ने रणदीप हुड्डा के जीवन के कई पहलुओं को इस पोस्ट में साझा किया है। उनके द्वारा जिंदगी में निभाई जा रही अलग-अलग भूमिकाओं को दिखाया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, एक वन्य जीवन फोटोग्राफर, परोपकारी और एक अविश्वसनीय कलाकार।
Ibrahim Ali Khan: अब लंदन में नहीं होगी इब्राहिम की इस फिल्म की शूटिंग, मुंबई में ही शुरू हुई लोकेशन की तलाश
Ibrahim Ali Khan: अब लंदन में नहीं होगी इब्राहिम की इस फिल्म की शूटिंग, मुंबई में ही शुरू हुई लोकेशन की तलाश
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
अभिनेता को शुभकामनाएं देते हुए, लिन लैशराम ने कहा, ‘मेरे वन्य जीवन प्रेमी, पशु प्रेमी, प्रकृति प्रेमी और उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपका जुनून, दयालुता और जीवन के प्रति प्यार मुझे हर दिन प्रेरित करता है। आप एक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं और हम जिस खूबसूरत सफर पर साथ हैं, मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करती हूं!’
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने पिछले साल नवंबर में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की थी, जिसमें लिन की मणिपुरी परंपरा से जश्न मनाकर अभिनेता ने सबका दिल जीत लिया था। उनकी शादी को दस महीने हो चुके हैं और समय-समय पर दोनों के बीच अटूट प्यार का बंधन देखने को मिलता है।
टीवी इंडस्ट्री से हैं दूर, फिर भी करोड़ों कमाती हैं 'सिमर'
टीवी इंडस्ट्री से हैं दूर, फिर भी करोड़ों कमाती हैं 'सिमर'
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह, सनी देओल और गोपीचंद मालिनेनी स्टारर’ एसडीजीएम’ में शामिल हो गए हैं। वहीं, उनकी पत्नी लिन लैशराम अगली फराज आरिफ अंसारी की बन टिक्की में नजर आएंगी।
Abhishek Banerjee: खुद को कास्ट करने के चलते झेली है आलोचना, ‘स्त्री 2’ के अभिनेता ने रखा अपना पक्ष
Abhishek Banerjee: खुद को कास्ट करने के चलते झेली है आलोचना, ‘स्त्री 2’ के अभिनेता ने रखा अपना पक्ष