फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Allahbadia Explained: ओछी कॉमेडी से लेकर पुलिस में शिकायत तक, समय-रणवीर मामले में क्या हुआ? यहां पढ़ें

Mon, 10 Feb 2025 08:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:53 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia Explained: रणवीर इलाहाबादिया द्वारा समय रैना के शो पर की गई अभद्र और अश्लील टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। रणवीर समेत अन्य कॉमेडियंस पर केस भी दर्ज हो चुका है। चलिए बताते हैं कि अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Samay Raina case Explained know all about controversial comments on show Indias Got Latent
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोकप्रियता के साथ-साथ शो को लेकर विवाद भी खड़े हो गए हैं। दरअसल, इस बार शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक प्रतियोगी से बात करते हुए उनके परिवार को लेकर अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर अब रणवीर कानूनी शिकंजे में भी फंस चुके हैं। इसके साथ ही शो में मौजूद अन्य कॉमेडियंस के खिलाफ भी केस दर्ज हुए हैं। इस मामले की पूरी कहानी क्या है? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ranveer Allahbadia Samay Raina case Explained know all about controversial comments on show Indias Got Latent
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia

रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया जज के तौर पर पहुंचे थे। शो में यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी नजर आए। रणवीर ने इस शो में एक प्रतिभागी से माता पिता के निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसे लेकर यूजर्स के बीच भी काफी आक्रोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स ने शो और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही शो भी बंद करवाने की अपील की।

Ranveer Allahbadia Samay Raina case Explained know all about controversial comments on show Indias Got Latent
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/@Dev_Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस ने भी दी प्रतिक्रिया
इस क्लिप को लेकर गुस्सा सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि राजनेताओं के बीच भी देखने को मिला। विवाद बढ़ता चला गया, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली है, लेकिन मैंने उसे अभी तक देखा नहीं है। कुछ बहुत भद्दे तरीके से कहा गया है, प्रजेंट किया गया है। ऐसा मुझे भी पता चला है, जो कहा गया वो बिल्कुल गलत है। अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है, लेकिन हमारी आजादी वहां समाप्त हो जाती है, जब हम किसी और की आजादी का अतिक्रमण करते हैं। यह ठीक नहीं है। हमारे समाज में कुछ नियम तय किए हैं। अगर उनको कोई पार करता है तो यह बहुत गलत बात है। अगर ऐसी कोई बात होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Samay Raina case Explained know all about controversial comments on show Indias Got Latent
रणवीर इलाहाबादिया का विवाद - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरव तनेजा ने भी की आलोचना
यूट्यूबर गौरव तनेजा ने एक्स पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि समय रैना तब तक नहीं रुकेगा, जब तक वह पूरे यूट्यूब इंडिया को रद्द नहीं करवा देता।'

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Samay Raina case Explained know all about controversial comments on show Indias Got Latent
महुआ माजी - फोटो : ANI

महुआ माजी भी भड़कीं
रणवीर की टिप्पणी पर विवाद पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने बयान देने हुए कहा, 'यह एक पब्लिसिटी स्टंट है, उन्हें कुछ समय पहले पीएम से पुरस्कार भी मिला था। उन्हें कम से कम इसका सम्मान करना चाहिए था। माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। उस पर इस तरह की अश्लील टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संबंधित मंत्रालय को कार्रवाई करनी चाहिए।  ऐसी वेब सीरीज हैं, जिन्हें परिवार के साथ एक साथ नहीं देखा जा सकता है। यह केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय की जिम्मेदारी है, तभी उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वे अपना सबक सीखेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed