आम तौर पर बड़े सितारे अपनी शादियों को बेहद निजी मामला बनाते हैं और उनकी जिंदगी के इस अहम समारोह में बेहद करीबी दोस्त तथा परिवार के लोग ही शामिल होते हैं। रणवीर सिंह-दीपिका की शादी में संभवत: ऐसा नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार यह सितारा जोड़ी भले ही मीडिया में अपने ब्याह को लेकर चुप्पी साधे हुए है परंतु अपने करीबी फिल्मी दोस्तों को इन्होंने मौखिक निमंत्रण देना शुरू कर दिए हैं।
{"_id":"5b3b72614f1c1bb2288b45fc","slug":"ranveer-deepika-s-wedding-guests-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट हुई लीक, वेडिंग डेस्टिनेशन भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-दीपिका की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट हुई लीक, वेडिंग डेस्टिनेशन भी जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ranveer deepika
बताया जा रहा है कि दोनों इस साल नवंबर में विवाह बंधन में बंधेगे। यह शादी इटली में होने जा रही है और खास मेहमानों को इटली चलने के लिए अपनी डेट्स खाली रखने को कहा जा रहा है। रणवीर-दीपिका पांच साल से डेटिंग कर रहे हैं और इन दिनों उनके परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर है। दीपिका ने अपने रिश्तेदारों और करीबी फिल्मी दोस्तों को साथ इटली ले जाने का फैसला किया है।
रणवीर दीपिका
- फोटो : SOCIAL MEDIA
सूत्रों की मानें तो इस शादी में बहुत भीड़ नहीं होंगी परंतु दोनों की जिंदगी के खास लोगों समेत कुछ बॉलीवुड सितारे जरूर रहेंगे। इनमें शाहरुख खान और अर्जुन कपूर का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। शाहरुख दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम के स्टार थे और दीपिका के जीवन में उनका खास स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer deepika
वहीं अर्जुन को रणबीर अपना सबसे खास दोस्त बताते हैं। दोनों की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में चर्चित है। पिछले दिनों यह भी खबर थी कि रणवीर.दीपिका ने रणबीर कपूर को भी शादी का निमंत्रण दिया है। एक वक्त रणबीर-दीपिका प्रेम में थे और दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू आरके अपनी गर्दन के पीछे गुदा लिया था। वह टैटू आज भी जहां का तहां है।
विज्ञापन
ranveer deepika
सूत्रों के अनुसार पहले रणवीर-दीपिका भारत में शादी करना चाहते थे मगर उन्हें लगा कि यहां उनकी निजता बरकरार नहीं रहेगी। मीडिया हर पल की खबर चाहेगा। ऐसे में मेजबानों-मेहमानों सबके लिए मुश्किल हो जाएगी। अत: ये सितारे इटली में सात फेरे लेने के बाद भारत लौट कर दो रिसेस्पशन देंगे। एक मुंबई में फिल्मी दोस्तों-परिचितों के लिए। दूसरा बंगलूरू में दीपिका के दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए।