{"_id":"67f50c452c5d0496a40ab018","slug":"ranvir-shorey-interview-amar-ujala-exclusive-iifa-2025-update-on-khosla-ka-ghosla-2025-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey Exclusive: ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर रणवीर शौरी ने दी बड़ी अपडेट, मार्केटिंग को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey Exclusive: ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर रणवीर शौरी ने दी बड़ी अपडेट, मार्केटिंग को लेकर कही ये बात
Khosla Ka Ghosla: अभिनेता रणवीर शौरी ने ‘आईफा 2025’ के दौरान बताया कि वह क्यों मार्केटिंग और पीआर से दूर रहते हैं। इस दौरान रणवीर ने ‘खोसला का घोसला’ को लेकर भी अपडेट दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि कंटेंट पर आधारित फिल्मों की कमी का क्या कारण है।
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रणवीर शौरी अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शक तक उनकी अदाकारी की प्रशंसा करते हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज कनेडा रिलीज हुई है। जयपुर में हुए ‘आईफा 2025’ में अभिनेता ने भी शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में मार्केटिंग और पीआर को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है?
2 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
दिखावे पर लोगों का ज्यादा विश्वास
अमर उजाला के साथ बात करते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि लोग कंटेंट की जगह ज्यादातर दिखावे पर विश्वास करने लगे हैं। अभिनेता के अनुसार केवल मार्केटिंग पर ही निर्भर रहना ठीक नहीं है। कंटेंट पर ज्यादा फोकस होना चाहिए।
3 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
मार्केटिंग और पीआर लंबा नहीं चलता
अभिनेता ने मार्केटिंग और पीआर पर निर्भरता को ठीक नहीं बताया। वह खुद भी इन चीजों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘ मार्केटिंग में एक खालीपन है। ऐसी चीजें बहुत कम समय के लिए होती हैं। सिर्फ मार्केटिंग पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। यह बहुत कम समय तक चलती हैं। हमें सब्सटेंस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यह लंबा चलती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीृर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
मैं किरदार को पकड़कर नहीं चलता
बातचीत के दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि वह किस तरह के किरदार निभाना पसंद करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह किरदार को पकड़कर नहीं चलते। उन्होंने कहा, मेरी जर्नी कहानियां सुनने के हिसाब से चलती है। अगर अच्छी स्क्रिप्ट आ रही है, कहानी अच्छी हो, अच्छा रोल हो, डायरेक्टर अच्छा हो, तो मैं भी एक्साइट होता हूं।’ कंटेंट वाली फिल्मों के कम आने पर कहा कि ऐसी फिल्में को लोग अच्छा कहते हैं, लेकिन सिनेमाघरों में देखने कितने लोग जाते हैं। यह भी मायने रखता है।
विज्ञापन
5 of 5
खोसला का घोसला
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
‘खोसला का घोसला’ को लेकर दी अपडेट
रणवीर से ‘खोसला का घोसला’ के अगले पार्ट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कह चुकी हैं कि कुछ प्लान है उनका, लेकिन अभी तक उन्होंने इसे लेकर कुछ सुना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।