Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rapper Badshah apologises to His fans after Dallas Concert stopped midway Said I am literally so heartbroken
{"_id":"666da6be09beff76a00d48a5","slug":"rapper-badshah-apologises-to-his-fans-after-dallas-concert-stopped-midway-said-i-am-literally-so-heartbroken-2024-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badshah: डलास में कॉन्सर्ट के बीच में रोके जाने पर बादशाह ने फैंस से मांगी माफी, पोस्ट साझा कर जताया दुख","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Badshah: डलास में कॉन्सर्ट के बीच में रोके जाने पर बादशाह ने फैंस से मांगी माफी, पोस्ट साझा कर जताया दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:06 PM IST
सार
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनका दिल टूट गया और वह परेशान हैं, क्योंकि डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में अपना प्रदर्शन बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जाने-माने रैपर बादशाह डलास कॉन्सर्ट के बीच में ही रोक दिए जाने को लेकर फैंस से माफी मांगी है। स्थानीय प्रमोटरों और प्रोडक्शन कंपनी के बीच किसी अनबन के चलते उन्हें अमेरिका के डलास में अपना संगीत कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। बादशाह इन दिनों अपने तीसरे स्टूडियो एल्बम 'एक था राजा' के चलते अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। उनका ये टूर मई में शुरू हुआ और अगस्त में पूरा होगा।
2 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनका दिल टूट गया और वह परेशान हैं, क्योंकि डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में अपना प्रदर्शन बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'डलास, आज जो कुछ हुआ उससे मैं सचमुच बहुत दुखी और निराश हूं। आप लोग बहुत अच्छे हैं और इससे बेहतर के हकदार हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपके शहर में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक था, लेकिन स्थानीय प्रमोटरों और प्रोडक्शन कंपनी के बीच किसी अनबन के कारण, मुझे शो को बीच में रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उन फैंस के लिए उचित नहीं है, जो उस टिकट को खरीदने के लिए अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं, और यह पूरे दल के लिए उचित नहीं है, जो इन यात्राओं पर अपना दिल लगाते हैं। हम हफ्तों तक अभ्यास करते हैं, महीनों तक योजना बनाते हैं और आपको शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए अथक यात्रा करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रैपर ने आगे लिखा, 'हम प्रमोटर की ओर से प्रबंधन की इस कमी के कारण हुई असुविधा, निराशा और परेशानी के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में अधिक सक्षम प्रमोटर टीम के साथ चीजों को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जो गुणवत्तापूर्ण अनुभव को प्राथमिकता देती है और समझती है कि संगीत और दौरा एक गंभीर व्यवसाय है।'
विज्ञापन
5 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
डलास में आयोजित बादशाह का संगीत कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और उनके शो के टिकट खरीदने वाले फैंस अचानक रुकने के बाद निराश हो गए। इस बात को लेकर रैपर-सिंगर ने फैंस से माफी मांगी है। गायक-रैपर ने आगे कहा, 'मैं वापस आने का वादा करता हूं और यह पहले से अधिक बड़ा, बेहतर और साहसिक होगा। हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।