अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर रश्मिका ने फैंस को एक तोहफा दिया है। पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने फिल्म से रश्मिका का पहला लुक जारी किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पुष्पा 2: द रूल में रश्मिका श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी।
Rashmika Mandanna: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'पुष्पा 2: द रूल' से श्रीवल्ली का पहला लुक आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पा 2 के आधिकारिक एक्स हैंडल से फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पुष्पा 2: द रूल का टीजर आठ अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगा।
Wishing the 𝒏𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏'𝒔 𝒉𝒆𝒂𝒓𝒕𝒕𝒉𝒓𝒐𝒃 'Srivalli' aka @iamRashmika a very Happy Birthday 🫰🏻#Pushpa2TheRuleTeaser on April 8th 🔥#PushpaMassJaathara 💥#Pushpa2TheRule Grand Release Worldwide on 15th AUG 2024.
Icon Star @alluarjun @aryasukku #FahadhFaasil… pic.twitter.com/AnsbEXZqJT
गौरतलब है कि पुष्पा 2: द रूल आगामी साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, वहीं, रश्मिका अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म में फहद फासिल भी अहम किरदार में नजर आए थें। श्रीवल्ली के लुक से पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज की तारीख की भी घोषणा की थी, जो अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज की जाएगी।
Archana Puran Singh: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अर्चना, सोशल मीडिया पर साझा किया जिंदगी का अनुभव
बीते साल ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' में नजर आने के बाद इस साल रश्मिका कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वे फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रविंद्रन कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका पहली बार धनुष के साथ भी स्क्रीन साझा करने वाली हैं। वे फिल्म 'कुबेर' में नजर आएंगी। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी अहम भूमिका में हैं।
Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अपने किरदारों पर की बात, 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए कुणाल खेमू को दिया क्रेडिट