Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
rashmika mandanna new poster out from kubera dhanush Sekhar Kammula film teaser to release on 15 november
{"_id":"6730a85a6c7ea49d6d07cc83","slug":"rashmika-mandanna-new-poster-out-from-kubera-dhanush-sekhar-kammula-film-teaser-to-release-on-15-november-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kubera: 'कुबेर' से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी, धनुष के साथ फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kubera: 'कुबेर' से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी, धनुष के साथ फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 10 Nov 2024 06:04 PM IST
सार
शेखर कम्मुला की आगामी फिल्म कुबेर के निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मंदाना मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज की पृष्ठभूमि में मुस्कुराते हुए खड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुबेर
- फोटो : एक्स: @iamRashmika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। रश्मिका के किरदार की झलक पहले ही जारी हो चुकी है, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब दर्शकों के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से रश्मिका का नया पोस्टर जारी किया है।
2 of 5
कुबेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका का लुक
शेखर कम्मुला की आगामी फिल्म कुबेर के निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मंदाना मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज की पृष्ठभूमि में मुस्कुराते हुए खड़ी हैं। उनके पहनावे से पता चलता है कि वह एक जमीनी जीवन जीने वाले किरदार को निभा रही हैं और उनके कंधों पर लटका बैग उनकी यात्रा के रोमांच की ओर इशारा करता है।
इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
इससे पहले निर्माताओं ने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए घोषणा पोस्ट साझा किया था, जिसमें टीजर रिलीज के बारे में जानकारी दी गई थी। पोस्ट में लिखा था, 'शेखर कम्मुला की 'कुबेर' की ओर से आपको शानदार दिवाली की शुभकामनाएं। इंतजार लगभग खत्म हो गया है। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर धमाकेदार कुबेर का टीजर देखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुबेर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @@SVCLLP
फिल्म की कहानी
फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन, जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'कुबेर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
शेखर-धनुष की पहली फिल्म
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।