{"_id":"6791552350c0d59d980a16c4","slug":"rashmika-mandanna-reacts-to-work-in-vicky-kaushal-starrer-chhaava-says-i-am-happy-enough-to-retire-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava: रश्मिका ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या ‘छावा’ के बाद ले लेंगी संन्यास? बोलीं- मैं रिटायर भी हो सकती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chhaava: रश्मिका ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या ‘छावा’ के बाद ले लेंगी संन्यास? बोलीं- मैं रिटायर भी हो सकती हूं
Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
सार
Chhaava: रश्मिका मंदाना ने छावा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई। अभिनेत्री ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसे करने के बाद तो मैं रिटायर भी हो सकती हूं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया। ट्रेलर लॉन्च में नजर आने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट से इतनी खुश हैं कि वह खुशी-खुशी रिटायर हो सकती हैं।
छावा का दृश्य
- फोटो : यूट्यूब
मैं रिटायर भी हो सकती हूं…
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रश्मिका ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर अपना अनुभव साझा किया। अभिनेत्री ने इस दौरान फैंस को हैरान करने वाली बात कह दी। फिल्म की प्रशंसा करते हुए रश्मिका ने हंसते हुए कहा, “मैं अभी निर्देशक लक्ष्मण सर से बात कर रही थी, मुझे लगता है कि इस रोल के बाद तो मैं रिटायर भी हो सकती हूं।” अभिनेत्री ने कहा कि महारानी यसुबाई का किरदार निभाना किसी प्रिविलेज से कम नहीं। फिल्म और इसके ट्रेलर के बारे में और बात करते हुए, रश्मिका ने कहा, "इस ट्रेलर को देखकर मेरा दिल भर आया, विक्की ने जो किया उसे देखकर…वह लगभग भगवान जैसे दिखते हैं...वह छावा हैं। यह अविश्वसनीय है।"
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'ऐसा ट्रेलर देखकर टिकट बुक करने का मन होता है', छावा के ट्रेलर पर लोग जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं

छावा का एक दृश्य
- फोटो : यूट्यूब
चोटिल पैर के साथ ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री
रश्मिका हाल ही में जिम में ट्रेनिंग करते हुए चोटिल हो गई थीं। अभिनेत्री ‘छावा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री अपने चोटिल पैर के साथ पहुंचीं, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस दौरान विक्की कौशल ने उन्हें स्टेज पर चढ़ने में मदद की, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करने लगे।
रश्मिका हाल ही में जिम में ट्रेनिंग करते हुए चोटिल हो गई थीं। अभिनेत्री ‘छावा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री अपने चोटिल पैर के साथ पहुंचीं, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस दौरान विक्की कौशल ने उन्हें स्टेज पर चढ़ने में मदद की, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छावा का एक दृश्य
- फोटो : यूट्यूब
कब होगी ‘छावा’ रिलीज?
छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं, जो मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद उनके जीवन की घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है। उनके अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Trailer: ‘मौत के घुंघरू पहनकर...’ दमदार डायलॉग से सजा छावा का ट्रेलर; दो घंटे में मिले 15 लाख व्यूज

रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी स्टारर ‘कुबेर’ में भी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में भी नजर आएंगी।