फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने शेयर किया साेशल मीडिया पर वीडियो, भाभी कहते नजर आए फैंस, जानिए क्योंं?

Tue, 15 Apr 2025 12:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को भाभी कहा। क्यों फैंस रश्मिका को भाभी बुला रहे हैं, जानिए कारण? 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Share Social Media Post Fans Call Her Deverakonda Bhabhi
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। फिल्मों के अलावा रश्मिका मंदाना अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा रहती हैं। हाल ही में रश्मिका ने साेशल मीडिया पोस्ट, अपने फैंस के लिए की। इस पोस्ट में वह फैंस के लिए अपना प्यार जता रही हैं, वहीं कुछ फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें भाभी बुला रहे हैं, साथ ही एक अभिनेता का नाम भी साथ में लिख रहे हैं। जानिए, फैंस ऐसा क्यों कर रहे हैं? 



 


 
Rashmika Mandanna Share Social Media Post Fans Call Her Deverakonda Bhabhi
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

रश्मिका ने वीडियो में क्या कहा 
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बताती हैं कि रात भर शूटिंग करने के बाद काफी थकी हुईं। आगे वीडियो में वह फैंस को पॉजिटिव रहने के लिए कह रही हैं। साथ ही वह फैंस पर खूब सारा प्यार लुटाती दिखातीं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


 

Rashmika Mandanna Share Social Media Post Fans Call Her Deverakonda Bhabhi
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

इस अभिनेता का नाम लेकर भाभी बोले फैंस
फैंस ने भी रश्मिका की इस वीडियो को पसंद किया। कुछ फैंस ने कहा, ‘आपकी पाॅजिटिविटी ने हमारा दिन बना दिया।’ वहीं कुछ फैंस वीडिया के कमेंट सेक्शन में विजय देवरकाेंडा का नाम लेकर रश्मिका को भाभी कहते दिखे। दरअसल, काफी समय रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Share Social Media Post Fans Call Her Deverakonda Bhabhi
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @thedeverakonda, @rashmika_mandanna

रश्मिका-विजय नजर आए साथ 
रश्मिका और विजय देवरकोंडा को कुछ वक्त पहले एक कॉफी डेट पर साथ देखा। वहीं रश्मिका के जन्मदिन पर भी विजय देवरकोंडा साथ थे, इस बात की पुष्टि उन तस्वीरों से हुईं, जो दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। विजय और रश्मिका की शेयर की गईं फोटो की लोकेशन एक जैसी दिख रही थीं। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Share Social Media Post Fans Call Her Deverakonda Bhabhi
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका की आने वाली फिल्में 
रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल तीन फिल्में कर रही हैं। इनमें से दो साउथ की और एक हिंदी फिल्म है। साउथ फिल्म ‘कुबेरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ में वह नजर आएंगी। वहीं हिंदी फिल्म ‘थामा’ में भी काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed