सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रणबीर-अल्लू ही नहीं, बल्कि इन सितारों के साथ भी दिखेगी रश्मिका की जोड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना पिछली बार एनिमल फिल्म में अहम रोल निभाती हुई नजर आई थीं। आने वाले दिनों में वो तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। रश्मिका मंदाना के प्रशंसक आगामी दिनों में उन्हें इंडस्ट्री के कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ परदे पर देखेंगे। इनमें विक्की कौशल, धनुष, रणबीर कपूर, सलमान खान और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Movies Actors Vicky Kaushal Dhanush Ranbir Kapoor Salman Khan Allu Arjun
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rahulr_23

रश्मिका मंदाना पिछली बार एनिमल फिल्म में अहम रोल निभाती हुई नजर आई थीं। आने वाले दिनों में वो तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। रश्मिका मंदाना के प्रशंसक आगामी दिनों में उन्हें इंडस्ट्री के कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ परदे पर देखेंगे। इनमें विक्की कौशल, धनुष, रणबीर कपूर, सलमान खान और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।

Trending Videos
Rashmika Mandanna Upcoming Movies Actors Vicky Kaushal Dhanush Ranbir Kapoor Salman Khan Allu Arjun
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल

विक्की कौशल इन दिनों अपनी नई फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा तौबा से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में विक्की कौशल की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ भी दिखाई देंगी। दोनों एक साथ 'छावां' फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दोनों के प्रशंसक इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी उस्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Movies Actors Vicky Kaushal Dhanush Ranbir Kapoor Salman Khan Allu Arjun
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन

रश्मिका मंदाना वैसे तो पहले भी अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा' में काम कर चुकी हैं, लेकिन आगामी दिनों में फिर एक बार दोनों 'पुष्पा 2' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 06 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह तारीख अगले साल तक खिसक सकती है। इससे पहले इसे 15 अगस्त, 2024 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई।

Rashmika Mandanna Upcoming Movies Actors Vicky Kaushal Dhanush Ranbir Kapoor Salman Khan Allu Arjun
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स @NGEMovies

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखने वाली है। दोनों को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि यह पहला मौका है, जब दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। रश्मिका और सलमान 'सिकंदर' फिल्म में काम कर रहे हैं। इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Movies Actors Vicky Kaushal Dhanush Ranbir Kapoor Salman Khan Allu Arjun
एनिमल फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम @animalthefilm

रणबीर कपूर

रश्मिका मंदाना पिछले साल रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में अभिनय करती नजर आई थीं। उन्होंने रणबीर के किरदार की पत्नी का रोल किया था। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी 'एनिमल पार्क' नाम से इसका सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं, जिसमें फिर एक बार दोनों बड़े परदे पर दिखाई देंगे।

Bigg Boss OTT 3: क्या इस प्रतिभागी के सिर सजेगा विजेता का ताज? रणवीर, कृतिका और साईं के शो से बाहर होने की खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed