फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के निर्माता ने फिल्म को बताया 'धमाका' प्लस, कहा- दर्शकों को मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Sun, 11 Aug 2024 11:33 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

साउथ के जाने-माने अभिनेता रवि तेजा की आगामी फिल्म मिस्टर बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस बीच इस फिल्म के निर्माता टीजी विश्वप्रसाद ने फिल्म को लेकर एक बड़ी बात कही है। 
 

विज्ञापन
Ravi Teja film Mr Bachchan Producer Pople Media Factory owner TG Vishwaprasad Said film is like Dhamaka Plus
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory/ @raviteja_2628

साउथ के जाने-माने अभिनेता रवि तेजा की आगामी फिल्म मिस्टर बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ये इस साल की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्मों में से एक हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच इस फिल्म के निर्माता टीजी विश्वप्रसाद ने फिल्म को लेकर एक बड़ी बात कही है। 


 

Ravi Teja film Mr Bachchan Producer Pople Media Factory owner TG Vishwaprasad Said film is like Dhamaka Plus
मिस्टर बच्चन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

टीजी विश्वप्रसाद साउथ के प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं। इस वक्त वह एक दर्जन से अधिक बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं, जो रिलीज के लिए तैयार हैं। इस मशहूर निर्माता की आगामी फिल्म मिस्टर बच्चन, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रीमियर तेलुगु के दो राज्यों और विदेशों में किया जाएगा। इस बीच मीडिया से बात करते हुए टीजी विश्वप्रसाद ने इस फिल्म की रवि तेजा की पिछली फिल्म 'धमाका' से तुलना करते हुए इसे धमाका प्लस बताया है। 

Ravi Teja film Mr Bachchan Producer Pople Media Factory owner TG Vishwaprasad Said film is like Dhamaka Plus
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory

मशहूर निर्माता ने कहा कि मिस्टर बच्चन धमाका प्लस की तरह है, जिसमें मनोरंजन, मास और एक्शन जैसे सभी कमर्शियल तत्वों का बेहतरीन मिश्रण है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी पीपल मीडिया फैक्ट्री अभिनेता रवि तेजा के साथ फिल्में बनाती रहेगी। गौरतलब है कि फैंस रवि तेजा को मास महाराजा की उपाधि देते हैं, जिसका साफ मतलब है कि उनकी फिल्मों को मास ऑडियंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। 
Aditya Roy Kapur: क्या एक-दूजे को डेट कर रहे हैं अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर? चंकी पांडे से मिले अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Teja film Mr Bachchan Producer Pople Media Factory owner TG Vishwaprasad Said film is like Dhamaka Plus
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

टीजी विश्वप्रसाद की रवि तेजा अभिनीत मिस्टर बच्चन और पुरी जगन्नाथ की राम पोथिनेनी अभिनीत डबल आईस्मार्ट के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिलने वाला है। दोनों फिल्में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में मशहूर निर्माता ने दोनों फिल्मों के टकराव को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि शुरू में मिस्टर बच्चन को 9 अगस्त को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बाद में गाने के फिल्मांकन में देरी के कारण रिलीज को 15 अगस्त के लिए आगे खिसका दिया गया। 
Samantha Ruth Prabhu: शादी रचाने को तैयार सामंथा रुथ प्रभु? शख्स के प्रपोजल पर जवाब ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
Ravi Teja film Mr Bachchan Producer Pople Media Factory owner TG Vishwaprasad Said film is like Dhamaka Plus
रवि तेजा-भाग्यश्री बोरसे - फोटो : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory

टीजी विश्वप्रसाद ने आगे कहा, "स्वतंत्रता दिवस पर आने वाला वीकेंड दोनों फिल्मे मिस्टर बच्चन और डबल आईस्मार्ट को रिलीज करने के लिए सबसे अच्छा समय है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होंगी।" बताते चलें कि नवोदित अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे मिस्टर बच्चन से टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हरीश शंकर निर्देशित इस फिल्म का साउंडट्रैक मिकी जे मेयर ने तैयार किया है। 


Akshay Kumar: फिल्मों की आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं अक्षय कुमार, बताया- इस कारण कई बदलाव भी किए हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed