सब्सक्राइब करें

Controversies Of Sunil Pal: कभी नेपोटिज्म पर टिप्पणी तो कभी डॉक्टरों पर तंज, कब-कब विवादों में फंसे सुनील पाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

Top Controversies Of Comedian Sunil Pal: इन दिनों अपने अपहरण के चलते खबरों में छाए सुनील पाल का विवादों से नाता रहा है। कई बार उन्होंने ऐसी टिप्पणी की हैं, जिन्होंने तूल पकड़ा। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Remarks on OTT Content and Filmmakers to Comments on Nepotism Top controversies of comedian Sunil Pal
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian

कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों अपने अपहरण की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते 2 दिसंबर को कॉमेडियन का अपहरण हो गया था। हालांकि, वे सकुशल घर लौट आए हैं। सुनील पाल ने खुद अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा है कि उन्हें इवेंट में हिस्सा लेने के बहाने बुलाया गया था। दिल्ली से अपहरण किया गया। लाखों की फिरौती के बाद उन्हें छोड़ा गया। कॉमेडियन के सुरक्षित लौटने पर फैंस ने राहत की सांस ली है। सुनील पाल अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। लेकिन, कई बार वे अपनी टिप्पणियों के चलते विवादों में भी रहे हैं। आइए जानते हैं कब-कब उनकी बातों पर विवाद हुआ

Trending Videos
Remarks on OTT Content and Filmmakers to Comments on Nepotism Top controversies of comedian Sunil Pal
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

ओटीटी कंटेंट और फिल्म निर्माताओं पर टिप्पणी
सुनील पाल ने एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले कंटेंट की आलोचना करके नया विवाद शुरू कर दिया था। उन्होंने ओटीटी कंटेंट को 'अश्लील' बताया। इसके साथ ही कुछ फिल्म निर्माताओं पर आरोप लगाया कि वे युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी ने इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी थी। लोग ओटीटी कंटेंट क्रिएटर्स की रचनात्मक स्वतंत्रता के बचाव में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remarks on OTT Content and Filmmakers to Comments on Nepotism Top controversies of comedian Sunil Pal
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
कोविड-19 लॉकडाउन में डॉक्टरों पर तंज
साल 2021 में सुनील पाल का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने डॉक्टरों पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई। सुनील पाल ने डॉक्टरों पर लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मुनाफे के लिए महामारी का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। उस दौरान जब स्वास्थ्यकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए आगे बढ़कर काम कर रहे थे, तब सुनील की इस टिप्पणी को असंवेदनशील बताया गया। मामला बढ़ा तो सुनील पाल ने सफाई भी पेश की थी। 
Remarks on OTT Content and Filmmakers to Comments on Nepotism Top controversies of comedian Sunil Pal
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

आधुनिक कॉमेडियन पर टिप्पणी
सुनील पाल एक शानदार कॉमेडियन हैं। कॉमेडी और कॉमेडियन के बदलते विचारों और परिदृश्य पर भी वे खुलकर बात करते हैं। वे अक्सर आधुनिक स्टैंडअप कॉमेडियन की भाषा और कंटेंट की आलोचना करते रहे हैं। मगर, इस कड़ी में उनकी कुछ टिप्पणियां ऐसी रहीं, जिनसे कॉमेडी समुदाय में टकराव पैदा हो गया। सुनील पाल की आलोचना पर कई कॉमेडियन ने जवाब दिया।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने निक के साथ न्यूयॉर्क में लिया लजीज खाने का स्वाद, विकास खन्ना का किया शुक्रिया

विज्ञापन
Remarks on OTT Content and Filmmakers to Comments on Nepotism Top controversies of comedian Sunil Pal
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर जब बोले
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस शुरू हो गई थी। इसमें सुनील पाल भी कूद पड़े। कुछ लोगों ने उनकी बेबाक टिप्पणी का समर्थन किया, तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री को गलत तरीके से लिया है। सुनील पाल ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस में सोनू निगम का समर्थन करते हुए 'टी-सीरीज' कंपनी के मालिक भूषण कुमार को फटकार लगाई थी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख ने क्यों छोड़ दी लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'एक्सट्रीम सिटी'? निर्देशक ने खोला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed