फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha Ali Fazal: ऋचा और अली ने किया अपनी छह नई फिल्मों का खुलासा, जुगल जोड़ी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

Tue, 27 Feb 2024 03:06 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Feb 2024 03:06 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal announced 6 upcoming movies of their production house Pushing Buttons Studios
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा के कई सितारे अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल चुके हैं। इसके पीछे  ज्यादातर लोगों की यही सोच रहती है कि फिल्मों की कहानियों का चयन अपने हिसाब से कर सकें। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियोज की शुरुआत मार्च 2021 में की। मुंबई में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने प्रोडक्शन कंपनी और प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनने वाली फिल्मों के बारे में चर्चा की। ऋचा चड्डा और अली फजल के लिए यह दोहरी खुशी का मौका था, क्योंकि जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। 

Richa Chadha Ali Fazal announced 6 upcoming movies of their production house Pushing Buttons Studios
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने कहा, 'जब हमने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की तो लोग कहने लगे कि ऋचा ही सभी फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन हमारी ऐसी सोच बिल्कुल नहीं रही है। हमारा मकसद है कि अच्छे विषय को लेकर आना और उस विषय में जो कलाकार फिट बैठेंगे, उन्ही का चयन किया जाए। प्रोडक्शन कंपनी खोलने का हमारा बिल्कुल यह मकसद नहीं है कि खुद ही अपनी फिल्मों में काम करना। जब हमने पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' शुरू की तो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि फिल्म किसी तरह से पूरी करनी है ताकि हमारा नाम खराब ना हो।' 

Richa Chadha Ali Fazal announced 6 upcoming movies of their production house Pushing Buttons Studios
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अली फजल ने कहा, 'जब हमने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की तो एक ही समय कई चीजें चल रही थीं। हमारी शादी की भी तैयारी चल रही थीं और  प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने के लिए बहुत पैसों की जरूरत थी। मैं 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग कर रहा था और ऋचा 'हीरामंडी' की शूटिंग कर रही थीं। इससे जो भी पैसे इकट्ठा हुए उसे हमने अपनी शादी और प्रोडक्शन कंपनी को आगे बढ़ाने में लगाया।’
Salman Khan : जब सलमान खान ने दे दी अंकिता लोखंडे को कुछ ऐसी सलाह, हो गईं शर्म से पानी-पानी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal announced 6 upcoming movies of their production house Pushing Buttons Studios
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म 'फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' बनकर तैयार है। पिछले महीने सनडांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान इस फिल्म को ऑडियंस चॉइस और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत में फिल्म को रिलीज किए जाने पर ऋचा चड्ढा ने कहा, 'इस फिल्म को रिलीज करने के लिए हमारी स्टूडियो से बात चल रही है। हमारा मकसद यही यह है कि यह फिल्म अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच सके।'  
Triptii Dimri: 'एनिमल' की सफलता से चमकी तृप्ति की किस्मत, आईएमडीबी की लोकप्रियता की सूची में लगातार अव्वल

विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal announced 6 upcoming movies of their production house Pushing Buttons Studios
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स के अलावा ऋचा चड्डा और अली फजल ने अपनी दूसरी फिल्मों क्राइम थ्रिलर फिल्म 'पपीता', म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'पिंकी प्रॉमिस', एडल्ट एनिमेशन फिल्म 'डॉगी स्टाइल्स', डॉक्यूमेंट्री 'रियलिटी' और फैंटेसी ड्रामा 'मिस पामोलिव आल नाइट कैबरे' की भी जानकारियां दीं। अली फजल ने कहा, 'मेरी इच्छा फिल्म 'पपीता' में काम करने की है, लेकिन यह फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर पर निर्भर करता है कि मेरी कास्टिंग करते हैं कि नहीं। हमारी तरफ से कोई दबाव नहीं होगा, अगर कास्टिंग डायरेक्टर को लगेगा कि फिल्म में फिट हूं तभी काम करूंगा।
Rajinikanth: साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! निर्देशक ने तस्वीर साझा कर दिए संकेत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed