पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। जैसे ही इस बात का पता चला कि वह वाणी कपूर के साथ फिल्म 'अबीर गुलाल' में नजर आने वाले हैं तो इस पर चर्चा शुरू हो गई। बॉलीवुड के कई कलाकारों जैसे सनी देओल और सुष्मिता सेन ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। अब इस मामले पर फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री रिद्धी डोगरा ने अपनी बात रखी है।
Ridhi Dogra: फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी पर रिद्धी डोगरा ने कही बड़ी बात, बोलीं- फिल्म की टैगलाइन करेगी काम
Ridhi Dogra On Pakistani Actor: पाकिस्तानी कलाकारों जैसे फवाद खान के भारत में काम करने पर 'अबीर गुलाल' की एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है फिल्म की टैगलाइन से काम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या बोलीं रिद्धी डोगरा?
रिद्धी डोगरा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है कि फिल्म की टैगलाइन है 'प्यार को वापस ला रहे हैं।' हमारी कोशिश दुनिया में प्यार और सुंदर चीजों पर ध्यान केंद्रित करना है, क्योंकि यहां पहले से ही बहुत ज्यादा नफरत है।' उन्होंने आगे कहा कि 'इंटरनेट असहमति का पोर्टल बन गया है। हर कोई मानता है कि राय रखने का मतलब असहमत होना है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म अपनी टैगलाइन के मुताबिक काम करेगी।'
Sushmita Sen: पाकिस्तानी कलाकारों पर सुष्मिता सेन का बयान सुन खुश हुए फैंस; बोले- वाह, कितना सुंदर जवाब दिया
सुष्मिता ने रखी अपनी बात
हाल ही में सुष्मिता सेन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के विचार पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा 'देखिए मुझे सिर्फ इतना पता है कि हुनर और रचनात्मकता पर कोई पाबंदी नहीं होती। होनी भी नहीं चाहिए। हमारा क्षेत्र और स्पोर्ट्स ऐसे क्षेत्र हैं जहां पाबंदी नहीं होनी चाहिए। रचनात्मकता आजादी से आती है। मैं चाहती हूं कि किसी के लिए सरहद नहीं होनी चाहिए।'
Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
सनी देओल ने क्या कहा?
इस मुद्दे पर 'जाट' के अभिनेता सनी देओल ने कहा 'मैं राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा क्योंकि वहां चीजें बहुत अस्त-व्यस्त हैं। हम अभिनेता हैं, हम पूरी दुनिया में सभी के लिए काम करते हैं। चाहे कोई देखे या न देखे, हम सभी के लिए हैं। दुनिया जिस तरह की हो गई है, हमें पूरी दुनिया के लिए दरवाजे खोलने चाहिए और ज्यादा देशों को इसमें शामिल होने देना चाहिए।'
भारत में बैन हैं पाकिस्तानी कलाकार
साल 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर कथित तौर से पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि इस बारे में किसी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर पाबंदी लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। 'अबीर गुलाल' इसी साल 9 मई को रिलीज होने वाली है।