{"_id":"68ed17199c8d04bc390fc3bc","slug":"rishab-shetty-film-kantara-chapter-1-day-12-box-office-collection-know-monday-collection-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर तूफानी कलेक्शन के बाद सोमवार को धड़ाम हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, 12वें दिन कमाए मात्र इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर तूफानी कलेक्शन के बाद सोमवार को धड़ाम हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, 12वें दिन कमाए मात्र इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:43 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Day 12 Box Office Collection: वीकएंड पर 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। जानिए कलेक्शन।
ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मात्र 11 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वीकएंड खत्म होते ही सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं 'कांतारा चैप्टर 1' ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया।
Trending Videos
2 of 4
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
12वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीकएंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, लेकिन सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने सोमवार यानी कि 12वें दिन अभी तक ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 7.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, देर रात फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। वहीं फिल्म ने रविवार को 39.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि पिछले दिन के मुकाबले 'कांतारा 2' की कमाई में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : x
एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही 'कांतारा चैप्टर 1'
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने 12 दिनों में अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 446.09 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म अब 450 करोड़ रुपये की ओर बढ़ चली है। आपको बताते चलें कि फिल्म ने मात्र 11 दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जोकि फिल्म ने बहुत पहले हासिल कर लिया है।
4 of 4
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक नजर ‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म पर
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन अभी भी नेटिजंस में कांतारा 2 को लेकर क्रेज बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X