सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस बात के लिए सोनम बाजवा ने ठुकरा दी थीं बॉलीवुड की कई फिल्में, माता-पिता का जवाब सुन कर अब हो रहा पछतावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 13 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

Sonam Bajwa Regrets: सोनम बाजवा ने शुरूआत में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। अब उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Sonam Bajwa rejects bollywood films due to kissing scene now regrets
सोनम बाजवा - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में 'हाउसफुल 5' और 'बागी 4' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सोनम बाजवा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शुरुआत में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में ठुकरा दीं, जिसका उन्हें आज पछतावा हो रहा है। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी भूमिका पर लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
Trending Videos
Sonam Bajwa rejects bollywood films due to kissing scene now regrets
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa
इसलिए कई फिल्मों को ठुकराया
सोनम बाजवा ने फिल्म कम्पैनियन को बताया 'मैंने कई बॉलीवुड फिल्मों को मना कर दिया। मुझे लग रहा था कि क्या पंजाब में लोग इसे पसंद करेंगे? मैं सोच रही थी कि मेरी फिल्मों को मेरे परिवार के लोग देखेंगे? तब मैं फिल्मों में किसिंग सीन करने से बहुत डरती थी। मैं सोचती थी कि लोग इस बारे में क्या सोचेंगे। मैं सोच रही थी जिन लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, वह मेरे बारे में क्या सोचेंगे? क्या मेरा परिवार यह समझेगा कि यह सिर्फ फिल्म के लिए है? मेरे दिमाग में यह सारे सवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Bajwa rejects bollywood films due to kissing scene now regrets
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa
सोनम के माता-पिता हुए राजी 
सोनम ने आगे बताया कि उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा 'यह कुछ साल पहले की बात है। मैंने अपने मम्मी-पापा से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हां, अगर यह किसी फिल्म के लिए है, तो ठीक है।' इस पर मैं बहुत हैरान थी। मैं सोच रही थी कि मैंने पहले उनसे बात क्यों नहीं की?'

यह खबर भी पढ़ें: केबीसी वाले बच्चे को यूजर्स ने किया ट्रोल, बचाव में आईं चिन्मयी श्रीपदा; ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Sonam Bajwa rejects bollywood films due to kissing scene now regrets
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa
सोनम बाजवा का वर्कफ्रंट
सोनम के काम की बात करें तो, वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आने वाली हैं। यह बॉलीवुड फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्हें आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 4' में देखा गया था।
विज्ञापन
Sonam Bajwa rejects bollywood films due to kissing scene now regrets
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa
बॉलीवुड में सोनम का डेब्यू
सोनम ने 2013 में आई पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह 'पंजाब 1984' से मशहूर हुईं। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
अभिनेत्री ने 2019 में आई फिल्म 'बाला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed