{"_id":"68ec610dd969b809eb0a75bd","slug":"kantara-chapter-1-vs-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-sunday-box-office-collection-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर 450 करोड़ के करीब पहुंची 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी...' समेत इन फिल्मों की भी बढ़ी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर 450 करोड़ के करीब पहुंची 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी...' समेत इन फिल्मों की भी बढ़ी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:16 AM IST
सार
Box Office Collection Report: रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए मिला जुला रहा। आइए जानते हैं 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' का कलेक्शन घट गया था, लेकिन वीकएंड पर इन फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
‘कांतारा चैप्टर 1’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 437.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जल्द ही यह फिल्म 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को भी वीकएंड का फायदा मिला है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस फिल्म ने अब तक कुल 49.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने भी वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने रविवार को 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 191.63 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार और रविवार को इसने क्रमश: 1 और 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 24 दिनों में फिल्म ने 112.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।