फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक, इन एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं पूजा हेगड़े; जानें उनकी बॉलीवुड फिल्में

Mon, 13 Oct 2025 07:00 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:00 AM IST
सार

Pooja Hegde Birthday: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े का आज सोमवार को जन्मदिन हैं। आइए हम जानते हैं उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Pooja hegde birthday know her bollywood movies including mohenjo daro housefull 4 circus
ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड सिनेमाई दुनिया में काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक, जैसे सितारों के साथ काम किया है। आज 13 अक्तूबर के दिन पूजा हेगड़े अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे अभिनेत्री की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, तो चलिए जानते है।

Pooja hegde birthday know her bollywood movies including mohenjo daro housefull 4 circus
मोहनजोदड़ो - फोटो : IMDB

मोहनजोदड़ो
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2016 में 'मोहनजोदड़ो' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में छानी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गरीब किसान सरमन की कहानी दिखाती है, जो अत्याचार के खिलाफ लड़ने का फैसला करता है। यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता के दौर पर आधारित ऐतिहासिक कहानी थी। भले ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली, लेकिन पूजा हेगड़े के प्रदर्शन को सराहा गया।

Pooja hegde birthday know her bollywood movies including mohenjo daro housefull 4 circus
हाउसफुल 4 - फोटो : यूट्यूब

हाउसफुल 4
फरहद सामजी के निर्देशन में साल 2019 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा के अलावा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने राजकुमारी माला और आधुनिक काल की पूजा दोनों भूमिकाएं निभाईं। आपको बताते चलें कि यह कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी और इसने दर्शकों को खूब हंसाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja hegde birthday know her bollywood movies including mohenjo daro housefull 4 circus
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
पूजा हेगड़े साल 2022 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन ‘सर्कस’ का हाल रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से पूरी तरह से अलग रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई। आपको बताते चलें कि फिल्म में पूजा हेगड़े ने माला का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Pooja hegde birthday know her bollywood movies including mohenjo daro housefull 4 circus
किसी का भाई किसी का जान - फोटो : इंस्टाग्राम

किसी का भाई किसी का जान
फरहाद सामजी  के निर्देशन में साल 2023 में पूजा हेगड़े बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने भाग्यलक्ष्मी की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed