फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Singha: रिया ने 16 साल की उम्र में शुरू कर दी थी मॉडलिंग, मिस इंडिया यूनिवर्स के बारे में जानें सबकुछ

Mon, 23 Sep 2024 01:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Sep 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rhea singha won miss india universe 2024 Title Know more details about her
रिया सिंघा - फोटो : इंस्टाग्राम- रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज रिया सिंघा ने अपने नाम किया है। गुलाबी शहर कहलाने वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 सितंबर को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह खिताब हासिल किया। 

Rhea singha won miss india universe 2024 Title Know more details about her
रिया सिंघा - फोटो : इंस्टाग्राम- रिया सिंघा

हर साल होने वाले इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद अब रिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उनके सिर पर विजेता का ताज सजाया। 10 साल पहले वह भी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उर्वशी ने साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया था। 

Rhea singha won miss india universe 2024 Title Know more details about her
रिया सिंघा - फोटो : इंस्टाग्राम- रिया सिंघा

एएनआई से की गई बातचीत के दौरान रिया ने कहा कि वह खुद को इस खिताब का असल हकदार मानती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। साथ ही, उन्होंने कहा कि पिछली विजेताओं ने उन्हें इस खिताब को जीतने के लिए काफी ज्यादा प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea singha won miss india universe 2024 Title Know more details about her
रिया सिंघा - फोटो : इंस्टाग्राम- रिया सिंघा

अहमदाबाद की रहने वाली रिया महज 18 साल की हैं। उनके पिता का नाम बृजेश सिंघा और मां का नाम रीता सिंघा है, जो बिजनेस की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह मॉडल जीएलएस यूनिवर्सिटी गुजरात की एंबेस्डर और उसकी छात्रा भी हैं। वह अब मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन
Rhea singha won miss india universe 2024 Title Know more details about her
रिया सिंघा - फोटो : इंस्टाग्राम- रिया सिंघा

रिया इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। 40 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिन्हें लोगों ने बड़ी संख्या में पसंद भी किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर लिखे बायो में वह खुद को अभिनेत्री बताती हैं। साल 2020 में 16 साल की उम्र में उन्होंने  मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा दिवा मिस टीन गुजरात का खिताब अपने नाम कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। स्पेन में आयोजित हुए मिस टीन यूनिवर्स 2023 में उन्हें छठा स्थान प्राप्त हुआ था। 
Aishwarya Rai: पेरिस में शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं ऐश्वर्या, अलगाव की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed