फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' का धमाल, इतने करोड़ में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?

Mon, 30 Sep 2024 11:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Sep 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty have sold the non-theatrical rights of Singham Again for a whopping Rs 200 crore as per reports
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह उनके कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने में काफी कम समय बचा है और इसी बीच ऐसी खबरें आई हैं कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ में बेच दिए हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी डील साबित हुई है।

Rohit Shetty have sold the non-theatrical rights of Singham Again for a whopping Rs 200 crore as per reports
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' ने अपनी रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई की है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को नॉन-थियेट्रिकल डील मिल गई है। कम से कम हालिया मीडिया रिपोर्ट तो यही बताती है। शेट्टी की कॉप-यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ने रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Rohit Shetty have sold the non-theatrical rights of Singham Again for a whopping Rs 200 crore as per reports
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी और जियो स्टूडियोज ने 'सिंघम अगेन' के संयुक्त सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये में बेचे हैं। रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी की फिल्में हमेशा टीवी पर पसंदीदा होती हैं और उनकी रिपीट वैल्यू बहुत ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty have sold the non-theatrical rights of Singham Again for a whopping Rs 200 crore as per reports
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

सूत्र ने बताया, "यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील है। रोहित शेट्टी की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों की जबर्दस्त मांग के कारण सैटेलाइट प्लेयर्स से बड़ी रकम हासिल की है। वहीं, सिंघम अगेन को डिजिटल प्लेयर्स ने भी प्रीमियम कीमत दी है। इस फिल्म में किसी फीचर फिल्म के लिए सबसे बड़े कलाकारों का सेटअप है।"

विज्ञापन
Rohit Shetty have sold the non-theatrical rights of Singham Again for a whopping Rs 200 crore as per reports
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि अजय और करीना कपूर खान के अलावा, इसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी पुलिस की भूमिका में हैं। जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में हैं, जबकि आशुतोष राणा, दयानंद शेट्टी और श्वेता तिवारी सहायक भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 

Mithun Chakraborty: 'ऐसा कभी सोचा भी नहीं था', दादा साहब फाल्के मिलने पर भावुक हुए मिथुन; पीएम मोदी ने दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed