फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: टीवी की बहुओं ने सोशल मीडिया पर चलाया ऑपरेशन सिंदूर, फॉलोअर्स की परवाह किए बगैर किया ये काम

Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
सार

Tv Actress trolled by Pakistani users: भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर टीवी की अभिनेत्रियों ने जब सेना के साहस की सराहना की तो उन्हें सरहद पार से धमकियां मिलने लगीं। इन गीदड़ भभकियों पर एक्ट्रेसेस ने जमकर निशाना साधा और दो टूक जवाब दे दिया। 

विज्ञापन
rupali ganguly to hina khan tina dutta tv actresses lashes out on pakistani followers
हिना खान और रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। ठीक उसी तरह टीवी की बहुओं ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सोशल मीडिया पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच टीवी की कई मशहूर बहुओं ने खुलकर भारतीय सेना और सरकार का समर्थन किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इन सितारों को पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी, ट्रोलिंग और धमकियों का भी सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति में इन अभिनेत्रियों ने बिना डरे उन लोगों को करारा जवाब दिया है।
rupali ganguly to hina khan tina dutta tv actresses lashes out on pakistani followers
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली 
‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने जब भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन किया तो कई पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ‘किसी के अनफॉलो कर देने से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह पहले भारतीय हैं और उन्हें अपने देश पर गर्व है।’ रूपाली ने कहा, ‘अगर वास्तव में कुछ अच्छा करना है तो अपनी सरकार से आतंकवाद बंद करने की अपील करें।’
 
rupali ganguly to hina khan tina dutta tv actresses lashes out on pakistani followers
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना की सराहना की और शांति की अपील की। इसके बाद उन्हें सरहद पार से अभद्र और धमकी भरे मैसेज मिलने लगे। हिना ने जवाब में साफ कह दिया कि उन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो हमेशा पहले एक भारतीय ही रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rupali ganguly to hina khan tina dutta tv actresses lashes out on pakistani followers
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena
देवोलीना भट्टाचार्जी 
टीवी की 'गोपी बहू' ने जैसे ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ट्वीट किए, एक पाकिस्तानी यूजर ने उन पर निजी हमला कर दिया और यहां तक कह दिया कि वह अपने मुस्लिम पति को छोड़ दें। इस पर देवोलीना ने तीखा जवाब देते हुए कहा, ‘पहले अपने देश के टेरर कैंप्स संभालो, भारत के अंदरूनी मामलों पर मत बोलो।’ 
 
विज्ञापन
rupali ganguly to hina khan tina dutta tv actresses lashes out on pakistani followers
टीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
टीना दत्ता 
टीना दत्ता ने पाकिस्तान के उस दावे का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय लड़ाकू विमान गिरा दिए गए हैं। टीना ने कहा, ‘काश पाकिस्तान अपनी धरती पर पल रहे आतंकी शिविरों को खत्म करने की बात करता।’ इसके बाद उन्हें भी अनफॉलो और ट्रोलिंग की धमकियां मिलने लगीं। जिसके जवाब में टीना ने कहा, ‘जो जाना चाहते हैं वह जाएं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारत के खिलाफ बोलने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed