बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जो सिर्फ फिल्मों से मिलने वाली फीस पर ही निर्भर नहीं रहते, बल्कि आलीशान जिंदगी जीने के लिए साइड बिजनेस भी करते हैं। ऐसा करके उन्होंने ये भी साबित किया है कि वे अच्छे अभिनेता ही नहीं, बल्कि सफल बिजनेसमैन भी हैं। लग्जीरियस लाइफ जी रहे इन कलाकारों में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं छोटे पर्दे के कलाकार भी हैं। तो आइए जानते हैं टीवी के उन सितारों के बारे में, जो अभिनय के साथ ही साइड बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं।
TV Stars: अभिनय के साथ-साथ बिजनेस भी करते हैं टीवी के ये सितारे, करोड़ों कमाई कर जीते हैं आलीशान जिंदगी
लग्जीरियस लाइफ जी रहे इन कलाकारों में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं छोटे पर्दे के कलाकार भी हैं। तो आइए जानते हैं टीवी के उन सितारों के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर अपनी खास पहचान बनाई है। अभिनेत्री के साथ ही रुपाली गांगुली एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। एक्ट्रेस एक विज्ञापन एजेंसी की मालकिन हैं, जिसके जरिए वह अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं।
यह भी पढ़ें: Vetri Duraisamy: निर्देशक वेट्री दुरईसामी का शव सतलुज नदी के किनारे मिला, नौ दिन से चल रहा था तलाशी अभियान
करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के चहेते कलाकारों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना चुके करण अभिनेता के साथ ही बिजनेस मैन भी हैं। इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि अभिनेता का जलंधर में एक इंटरनेशन कॉल सेंटर भी है, जिससे वे अच्छी खासी कमाई करते हैं। करण 'बिग बॉस 15', 'लॉकअप' और 'डांस दीवाने जूनियर्स' में भी नजर आ चुके हैं।
मौनी रॉय
मौनी रॉय अदाकारा और मॉडल होने के साथ ही सफल बिजनेसवुमन भी हैं। मौनी अभिनय के साथ-साथ अपने पति सूरज नांबियार के साथ बिजनेस भी करती हैं। अभिनेत्री का सब्सक्रिप्शन आधारित अल्टिमेट गुरू नाम का एक एजुकेशन प्लेटफॉर्म भी है।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान
रोनित रॉय
रोनित रॉय छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं। अभिनेता को 'कसौटी जिंदगी की' शो से काफी लोकप्रियता मिली। रोनित रॉय ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन शायद ही लोगों को पता हो कि अभिनय के साथ-साथ अभिनेता 'एस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन सर्विसेज' नाम की एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। रोनित की यह एजेंसी अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और करण जौहर जैसे सेलेब्स को सिक्योरिटी सर्विस देती है।