सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Attacked: इन फिल्मों से बॉलीवुड में छाए सैफ अली खान, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं 'छोटे नवाब'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:33 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चोरी की कोशिश के दौरान कई बार चाकू से हमला किया गया। सैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacked know about career struggles net worth hit films car collection love story with kareena
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

सैफ अली खान पर उनके घर में चोरी की कोशिश के दौरान चाकू से हमला किया गया और कई बार चाकू घोंपा गया। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी होगी। सैफ अली खान पर बच्चों के कमरे में हमला किया गया। अभिनेता ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की और परिवार की रक्षा के लिए उनका सामना किया। उन पर छह बार चाकू से वार किया गया और दो गहरी चोटें आईं- एक गर्दन पर और दूसरी रीढ़ के पास पास। चलिए जानते हैं सैफ अली खान की फिल्मों और करियर के बारे में


 

Trending Videos
Saif Ali Khan Attacked know about career struggles net worth hit films car collection love story with kareena
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

इंडस्ट्री के छोटे नवाब
सैफ अली खान को छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है। सैफ अली खान पटौदी खानदान के चिराग है। सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं मां शर्मिला टैगोर हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। नवाबों के खानदान में पैदा होने के बाद सैफ ने अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacked know about career struggles net worth hit films car collection love story with kareena
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ का शुरुआती करियर
सैफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये दिल्लगी' और एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से सैफ को पहचान मिली। अभिनेता ने जब सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते ही गए।

Saif Ali Khan Attacked know about career struggles net worth hit films car collection love story with kareena
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

सैफ का परिवार
सैफ अली खान का पूरा परिवार सिनेमा की दुनिया से जुड़ा हुआ है। सैफ की मां शर्मिला टैगोर हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान भी सिनेमा की दुनिया का सितारा हैं। अभिनेता की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनकी बहन सोहा अली खान भी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इस तरह से उनका पूरा परिवार ही सिनेमा की दुनिया का हिस्सा है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacked know about career struggles net worth hit films car collection love story with kareena
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान की नेटवर्थ
सैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फिल्मों की दुनिया के साथ-साथ नवाबों के खानदान से होने की वजह से  उन्हें ‘छोटे नवाब’ कहकर भी लोग बुलाते हैं। सैफ गाड़ियों के शौकीन हैं। करोड़ों की कीमत वाली उनकी कारों का कलेक्शन देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की कुल नेटवर्थ लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी 1200 करोड़ रुपये के आस-पास है। खबरों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति की कीमत 5000 करोड़ के आस-पास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed