फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: वीकएंड पर आई 'सैयारा' की आंधी, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 20 Jul 2025 07:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Jul 2025 07:56 AM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। वीकएंड पर 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए बाकी फिल्मों का हाल जानते हैं।

विज्ञापन
Saiyaara box office collection day 2 know about Maalik and superman
सैयारा, मालिक - फोटो : एक्स
शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तो कुछ फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा। अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म 'मालिक' की कमाई काफी घट गई। आइए जानते हैं शनिवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
Saiyaara box office collection day 2 know about Maalik and superman
सैयारा - फोटो : एक्स
सैयारा
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में अनीता पड्डा भी अहम किरदार में हैं।
Saiyaara box office collection day 2 know about Maalik and superman
सैयारा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
सैयारा ने तोड़े रिकॉर्ड
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज के बाद से ही इसे अच्छे रिव्यू मिलने शुरू हो गए थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली कई फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस मामले में 'सैयारा' पहले नंबर आ गई है। उनकी फिल्म 'एक विलेन' ओपनिंग डे पर 16.72 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म दूसरे नंबर पर है। वहीं 'हाफ गर्लफ्रेंड' इस मामले में 10.27 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है।

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: अहान पांडे की 'सैयारा' ने तोड़ा ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है' का रिकॉर्ड, ली सबसे बड़ी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara box office collection day 2 know about Maalik and superman
फिल्म 'मालिक' - फोटो : इंस्टाग्राम
मालिक
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म 'मालिक' की कमाई एक हफ्ते के बाद बहुत धीमी हो गई है। ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोलने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 21.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 73 लाख रुपये कमाए। शनिवार के दिन भी फिल्म की कमाई काफी कम रही। इस दिन इसने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की टोटल कमाई 22.68 करोड़ रुपये हो गई है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी अहम किरदार में हैं। 
विज्ञापन
Saiyaara box office collection day 2 know about Maalik and superman
सुपरमैन - फोटो : X
सुपरमैन
जेम्स गन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' की बात करें तो इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पकड़ बनाई है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये कमाए। पिंकविला के मुताबिक पहले हफ्ते में फिल्म ने 32.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.65 करोड़ रुपये रही। दूसरे शनिवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 37.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed