किसके साथ कब और कहां, क्या हादसा हो जाए किसी को नहीं पता होता। इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ भी ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिससे वे मौत के मुंह में जाते-जाते बचे हैं। हालांकि, ये सितारे खुशनसीब रहे कि इन पर ये खतरा आते-आते टल गया। चलिए आपको बॉलीवुड के उन टॉप स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो ऐसे हादसों से गुजर चुके हैं।
Bollywood Celebs: मौत के करीब जाते-जाते बचे ये सितारे, इन गंभीर हादसों के हुए थे शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम इंडस्ट्री के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का है। साल 1982 में आई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान बिग बी के पेट में बुरी तरह चोट लग गई थी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे फिल्म के लिए फाइट सीन शूट कर रहे थे। इस चोट के बाद बिग बी मौत के मुंह में जाते-जाते बचे थे। उन्हें 59 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद उनकी सेहत में सुधार आया था।
सुपरस्टार सलमान खान भी एक बार मौत के मुंह में जाते-जाते बचे थे। साल 2021 में सलमान के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनके पनवेल वाले फार्महाउस में एक सांप ने उन्हें काट लिया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था, लेकिन फिर भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
Munawar Faruqui: मुनव्वर के दोस्त से भिड़े एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड, अपशब्द कहे, वीडियो वायरल
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर आया, दिखा जोश से भरा एक्शन अवतार
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हैं। ऋतिक फिल्म 'कृष' की शूटिंग के दौरान 50 फुट ऊंचाई से नीचे गिरते-गिरते बच थे शूटिंग के दौरान वे तार के सहारे बिल्डिंग से लटक रहे थे। उनकी किस्मत अच्छी थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर आया, दिखा जोश से भरा एक्शन अवतार