{"_id":"65d1b91e549fb21a120384f8","slug":"bollywood-celebrities-who-not-performed-well-in-acting-even-after-getting-family-support-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: बाॅलीवुड में फैमिली सपोर्ट के बाद भी फीकी रही इन सितारों की चमक, नहीं दिखा पाए अभिनय का कमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Celebs: बाॅलीवुड में फैमिली सपोर्ट के बाद भी फीकी रही इन सितारों की चमक, नहीं दिखा पाए अभिनय का कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:32 PM IST
सार
बात अगर बाॅलीवुड की हो, तो यहां फैमिली सपोर्ट काफी काम आ जाता है। ऐसे कई बाॅलीवुड सितारें हैं, जिन्होंने अपने भाई-बहन को सपोर्ट किया है, इसके बावजूद वे अच्छा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
1 of 6
amrita arora, shamita shetty, soha ali khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप किसी फील्ड में कुछ अच्छा कर लेते हैं, तो हो सकता है आप सोचें कि आपके परिवार का कोई सदस्य या फिर छोटा भाई-बहन भी इसी क्षेत्र में कुछ नाम कमा लें। अब बात अगर बाॅलीवुड की हो, तो यहां तो फैमिली सपोर्ट काफी काम आ जाता है। ऐसे कई बाॅलीवुड सितारें हैं, जिन्होंने अपने भाई-बहन को सपोर्ट किया है, इसके बावजूद वे अच्छा नहीं कर पाए। यहां हम इन्हीं सेलेब्रिटीज के बारे में बात करेंगे।
shamita shetty
2 of 6
shamita shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी की बाॅन्डिंग बहुत ही मजबूत है। मौका मुंबई में गणेशोत्सव के आयोजन का हो या फिर किसी फिल्म इवेंट का, दोनों बहनें ज्यादातर साथ में हंसती-खिलखिलाती नजर आती हैं। अब ऐसे में भला हो सकता है कि शिल्पा ने ऐसा ना चाहा हो कि उनकी बहन शमिता भी उनके जैसी स्टार बनें। हालांकि, शमिता भी शिल्पा की तरह ग्लैमरस दिखती हैं, लेकिन फिर भी बाॅलीवुड फिल्मों में उनकी एक्टिंग फैंस को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने के साथ-साथ शिल्पा ने अपनी बहन की भी काफी मदद की। बता दें कि शमिता फिल्म ‘मोहब्ब्तें’ में उदय चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।
soha ali khan
3 of 6
soha ali khan
- फोटो : instagram
बाॅलीवुड का जाना-माना परिवार है सैफ अली खान का परिवार। जहां सैफ की मां शर्मिला टैगोर बेहतरीन अदाकारा हैं, वहीं उनकी पत्नी करीना कपूर का नाम भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां जिक्र सैफ की बहन सोहा अली खान का करें, तो वह चाहकर भी अपनी एक्टिंग से वो नाम नहीं कमा पाईं जैसाकि उनके भाई, भाभी या मां ने कमाया। रिपोर्ट्स की मानें, तो सोहा को सैफ ने कई प्रोजेक्ट्स में मदद की, लेकिन बाॅलीवुड की राह उनके लिए आसान नहीं रही। सोहा ने 2004 में फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ‘रंग दे बसंती’ और ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ में भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amrita arora
4 of 6
amrita arora
- फोटो : instagram
छैय्या-छैय्या गर्ल मलाइका अरोड़ा आज बाॅलीवुड की हाॅट पर्सनैलिटीज में से एक हैं। जिस तरह मलाइका प्रसिद्ध हैं, उनकी बहन अमृता अरोड़ा उतनी प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाईं। उन्होंने कुछेक फिल्मों में काम जरूर किया, लेकिन वे खास नहीं चल पाईं। इसकी वजह से धीर-धीरे अमृता ने फिल्मों से किनारा करना शुरू कर दिया और अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए घर बसाने का सोचा। ‘गर्लफ्रेंड’,‘कितने दूर कितनी पास’ और ‘कमबख्त इश्क’ जैसी फिल्में उन्होंने कीं।
विज्ञापन
sanjay kapoor
5 of 6
sanjay kapoor
- फोटो : instagram
संजय कपूर की बात करें, तो अनिल कपूर और बोनी कपूर के भाई होने के नाते उन्हेें भी घर का सपोर्ट मिला। बोनी कपूर तो खुद फिल्म निर्माता हैं, लेकिन फिर भी संजय का करियर उस तरह से आकार नहीं ले पाया कि वह इसकी उचाइयों को छू पाएं। इन्होंने फिल्म ‘प्रेम’ से अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। इन्होंने प्रेम के अलावा, ‘सिर्फ तुम’ और ‘औजार’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।