फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: संगीता बिजलानी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान, फैंस से की मुलाकात; देखें वायरल वीडियो

Wed, 09 Jul 2025 11:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 09 Jul 2025 11:40 PM IST
सार

सलमान खान इन दिनों जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आते हैं। हाल ही में भाईजान अपनी पुरानी दोस्त संगीता बिजलानी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Salman Khan Arrived At Sangeeta Bijlani Birthday Bash Video Goes Viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
किसी जमाने में सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं संगीता बिजलानी आज यानी 9 जुलाई को जन्मदिन है। संगीत ने पैपराजी के साथ केक भी काटा है। साथ ही एक्ट्रेस ने बर्थ सेलिब्रेशन में अपने दोस्तों को भी बुलाया। इस खास मौके पर सलमान खान भी आए, वह अब संगीता बिजलानी के अच्छे दोस्त हैं।  



 
Salman Khan Arrived At Sangeeta Bijlani Birthday Bash Video Goes Viral
सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइट सिक्योरिटी में सलमान की एंट्री
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच संगीता बिजलानी की बर्थ डे पार्टी में पहुंचते हैं। उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड नजर आते हैं। कार से लेकर लिफ्ट तक बॉडीगार्ड सलमान की सिक्योरिटी में नजर आए।  

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


Salman Khan Arrived At Sangeeta Bijlani Birthday Bash Video Goes Viral
सलमान खान नन्हे फैन के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
नन्हे फैन को देखकर खुश हुए भाईजान 
पार्टी में जाने से पहले सलमान की मुलाकात कुछ फैंस से भी हुई। इन्हीं फैंस में एक छोटा बच्चा भी शामिल था। जिसे देखकर सलमान खान काफी खुश नजर आए। कुछ देर सलमान खान ने उस बच्चे से बात की। मगर जैसे ही फैंस बड़ी संख्या में सलमान को घेरने लगने, बॉडीगार्ड ने उन्हें दूर कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Arrived At Sangeeta Bijlani Birthday Bash Video Goes Viral
संगीता बिजलानी ने पैपराजी संग काटा केक - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत बिजलानी ने काटा केक 
संगीता बिजलानी ने पार्टी शुरू होने से पहले पैपराजी के साथ भी केक काटा। वह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। संगीता बिजलानी की उम्र इस वक्त 65 साल है। मगर संगीता को देखकर लगता नहीं है कि उनकी उम्र इतनी होगी। सलमान और संगीता 90 के दशक में कुछ साल तक रिलेशनशिप में थे। मगर बाद में इनकी राहें जुदा हो गईं। अब ये दोनों अच्छे दोस्त हैं।  
विज्ञापन
Salman Khan Arrived At Sangeeta Bijlani Birthday Bash Video Goes Viral
'बैटल ऑफ गलवां' - फोटो : इंस्टाग्राम
गलवां फिल्म में आएंगे नजर 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनाें वह फिल्म 'गलवां' को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हुआ। इसमें सलमान खान का चेहरा खून से लथपथ नजर आया। इस पोस्टर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, इसके साथ कैप्शन लिखा था, 'गलवां वैली'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed