सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। आज अभिनेता अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। सलमान खान यूं तो स्टारडम के मामले में खूब आगे निकले और कई सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार बने। हालांकि, वे हमेशा ही प्यार के मामले में नाकामयाब रहे। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अभिनेता की कई प्रेमिकाएं रहीं, जिन्हें सलमान ने टूटकर प्यार किया, लेकिन उनकी प्यार की नैया पार नहीं लग पाई। चलिए जानते हैं सलमान खान की सभी अभिनेत्रियों के बारे में...
2 of 8
शाहीन-सलमान खान
- फोटो : एक्स
शाहीन
सलमान खान का पहला प्यार शाहीन थीं, जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार का दिल पहली बार धड़काया था। सलमान उस वक्त सेंट जेवियर्स कॉलेज में सेकंड ईयर में थे और वे शाहीन के कॉलेज के बाहर स्पोर्ट्स कार में कई घंटे उनका इंतजार करते थे। 19 साल की उम्र में ही सलमान दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की पोती शाहीन से काफी प्रभावित हुए। वह एक मॉडल थीं। शाहीन के लिए सलमान दूधवाले तक बन गए थे। सलमान शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे।
3 of 8
संगीता बिजलानी और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, sangeetabijlani9
संगीता बिजलानी
सलमान का अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ कथित रिश्ता सबसे चर्चित मामलों में से एक था। कथित तौर पर 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में दोनों काफी नजदीक थे, यहां तक कि एक समय पर वे शादी के बारे में भी सोच रहे थे, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। सलमान खान ने संगीता को भी दिल की गहराइयों से प्यार किया था, लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब दोनों की राहें अलग हो गईं। खबर यह भी थी कि संगीता के लिए सलमान ने अपने मेंटर और दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ भी झगड़ा कर लिया था।
4 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जनता। सलमान और बॉलीवुड की पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के बीच संबंधों की खूब चर्चा हुई थी। कथित तौर पर वे 1999 से 2002 के बीच रिलेशनशिप में थे। एक दौर ऐसा था, जब सलमान अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करने को तैयार थे, ऐसे में वे अभिनेत्री के लिए इतने पजेसिव हो गए, कि रिश्ते ने अलग मोड़ ले लिया और उनका रिश्ता एक कड़वी यादों के साथ खत्म हुआ।
5 of 8
कैटरीना कैफ और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif, beingsalmankhan
कैटरीना कैफ
कैटरीना और सलमान कथित तौर पर लंबे समय तक बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक थे। कहा जाता है कि यह रिश्ता 2005 से 2010 तक चला, लेकिन कथित तौर पर दोनों अलग हो गए, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी वे दोस्त बने रहे। जब दोनों साथ थे, तब सलमान कैटरीना का हर जगह सपोर्ट करते थे और जरूरत पड़ने पर आज भी करते हैं। कैटरीना भी सलमान के बारे में कह चुकी हैं कि अगर अभिनेता नहीं होते तो इंडस्ट्री में उनका करियर आसान नहीं होता।