फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात कुछ ऐसे मनाया सलमान खान ने जन्मदिन, मीडिया और दबंग 3 की कास्ट रही साथ

Fri, 27 Dec 2019 07:41 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Fri, 27 Dec 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan cuts his 54th birthday cake with Dabangg 3 star cast late night in mumbai
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को उनका 54वां जन्म दिन है। इस खास मौके को सलमान ने जहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं अपनी हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 की टीम के साथ भी केक काटकर जश्न मनाया। दबंग 3 की टीम के साथ देर रात केक काटते सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग शेयर भी कर रहे हैं।

Salman Khan cuts his 54th birthday cake with Dabangg 3 star cast late night in mumbai
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI

इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि दबंग 3 की टीम के साथ सलमान केक काट रहे हैं। इसके बाद वह रज्जो यानि सोनाक्षी सिन्हा को केक खिलाते हुए भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और अन्य लोग मौजूद रहे।

 
Salman Khan cuts his 54th birthday cake with Dabangg 3 star cast late night in mumbai
सलमान खान बिग बॉस सीजन-6 - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स आए और गए लेकिन सलमान आज भी टिके हुए हैं। सलमान खान की फ्लॉप फिल्में भी 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए किसी गॉडफादर से कम नहीं हैं। सलमान ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया, जिनमें से कुछ अभिनेत्रियों के बेटे अब बड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan cuts his 54th birthday cake with Dabangg 3 star cast late night in mumbai
सलमान खान बिग बॉस सीजन-11 - फोटो : Social Media

सलमान खान को पहला ब्रेक फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ ने दिया था । कैलाश ने उन्हें एक टीवी विज्ञापन से लॉन्च किया । इसके बाद कैलाश ही सलमान के गुरु भी बन गए। हाल ही में तारा शर्मा शो में सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें पहला विज्ञापन मिला था। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: इस विज्ञापन से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक, जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ समुद्र में लगाई थी छलांग

विज्ञापन
Salman Khan cuts his 54th birthday cake with Dabangg 3 star cast late night in mumbai
माता पिता के साथ सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का अपने परिवार के प्रति प्रेम सभी जानते हैं। सलमान अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान का खुद का कहना है कि उनके माता पिता के लिए उन्हें संभालना हमेशा से ही बेहद मुश्किल रहा है और ऐसा आज भी है। सलमान ने ये बातें खुद एक चैट शो में बताई हैं। इस दौरान सलमान ने निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा कीं। सलमान ने बताया कि जब वो चौथी कक्षा में पढ़ते थे तब उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: जानें क्यों चौथी कक्षा में स्कूल से बाहर निकाल दिए गए थे सलमान खान, अभिनेता ने खुद बताया किस्सा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed